अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
antarrashtriya balika diwas kab manaya jata hai

विश्व में यूँ तो कई सारे दिवस प्रत्येक दिन मनाए जाते हैं। इन्हीं दिवसों में से एक दिवस है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस। इस दिवस का अपना ही एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस दिवस पर समूचे विश्व में बालिकाओं की देख भाल और शिक्षा के लिए कार्य किए जाते हैं। क्या आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है चलिए, इस ब्लॉग के माध्यम से आपको विषय के बारे में बताते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने की शुरुआत युनाइटेड नेशन (UN) की ओर से वर्ष 2011 में की गई थी। इंटरनेशनल डे ऑफ़ गर्ल चाइल्ड के पीछे का मकसद लड़कियों को विकास के अवसर प्रदान कर दुनिया में लड़कियों को सम्मान और अधिकार दिलाना है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पीछे उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पीछे का उद्देश्य लड़कियों के जीवन में आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने और लड़कियों के अधिकारों से उनका परिचय कराना है। भारत में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी प्रकार की आसमानताओं को दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना उनकी हेल्थ और एजुकेशन के महत्व को समझना है।

पिछले कुछ वर्षों की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस थीम्स

पिछले कुछ वर्षों की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस थीम्स इस प्रकार हैं:

वर्षथीम्स
2012Ending Child Marriage
2013Innovating for Girls’ Education
2014Empowering Adolescent Girls: Ending the Cycle of Violence
2015The Power of Adolescent Girl: Vision for 2030
2016Girls’ Progress = Goals’ Progress: What Counts for Girls
2017EmPOWER Girls: Before, during and after crises
2018With Her: A Skilled Girl Force
2019GirlForce: Unscripted and Unstoppable
2020My voice, our equal future
2021Digital generation. Our generation
2022Our time is now — Our rights, Our future
2023Invest in Girls’ Rights: Our Leadership, Our Well-being

आशा है कि आपको अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*