10 Lines On Environment: छात्रों के लिए पर्यावरण पर 10 लाइन 

1 minute read
10 Lines On Environment in Hindi

पर्यावरण शब्द दो शब्दों के मेल से बना है। परि + आवरण। इसका अर्थ है हमारे आसपास मौजूद सबकुछ जैसे वायु, जल, धरती, जीव जंतु और वनस्पतियां। पर्यावरण जीवन का आधार है और यह सेहत के लिए भी बहुत ज़रूरी है। पर्यावरण को साफ़ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम पेड़ लगाकर और अपने आसपास को साफ रखकर पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं। यहाँ 10 Lines On Environment in Hindi दी जा रही हैं। इनकी मदद से छात्र अपने होम असाइनमेंट के लिए पर्यावरण पर हिंदी में 10 लाइन का निबंध लिख सकते हैं। 

पर्यावरण क्या है?

पर्यावरण शब्द का अर्थ है परिवेश जिसमें जीव रहते हैं। पर्यावरण एक समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी या पारितंत्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाले सभी भौतिक, सांस्कृतिक, और जैविक कारकों को शामिल करता है और उनके रूप, जीवन, और जीविता को निर्धारित करता है। पर्यावरण वह है जो कि प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है।

10 Lines On Environment in Hindi: पर्यावरण पर 10 लाइन 

यहाँ पर्यावरण पर 10 Lines On Environment in Hindi दी जा रही हैं : 

  1. हमारे आसपास मौजूद चीज़ों और जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को मिलाकर पर्यावरण बनता है। 
  2. पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। 
  3. पर्यावरण हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
  4. पर्यावरण को साफ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।  
  5. हम अपने आसपास कचरा साफ करके और गंदगी न फैलाकर पर्यावरण को साफ़ रख सकते हैं। 
  6. हम गाड़ियों और बिजली का उपयोग कम करके भी पर्यावरण को बचा सकते हैं। 
  7. हमें पर्यावरण का सम्मान करना चाहिए। 
  8. हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास पेड़ पौधे लगाने चाहिए। 
  9. हमें पेड़ों को काटने से बचना चाहिए। 
  10. हमें पर्यावरण को साफ रखने के लिए कचरा हमेशा कुड़ेदान में डालना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : 10 Lines On Mount Everest: माउंट एवरेस्ट के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य 

10 Lines On Environment in Hindi: पर्यावरण पर 10 स्लोगन लाइन  

यहाँ पर्यावरण पर 10 स्लोगन लाइन दी जा रही हैं : 

  1. धरती है हमारा घर, साफ़ रखें इसे हर पल। 
  2. चल हम नदियां, तालाब, झीलें बचाएं, जीवन का आधार हैं ये। 
  3. प्रदूषण मिटाएं, पर्यावरण बचाएं। 
  4. चीज़ों को रिसाइकल करके, धरती को बचाएं कचरा कम करके। 
  5. पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं, जीवन को हरा भरा बनाएं। 
  6. प्रकृति से करें प्यार, इसको बचाने के लिए हम जिम्मेदार। 
  7. आओ मिलकर करें प्रयास, पेड़ पौधे लगाएं अपने आसपास। 
  8. प्रदूषण को घटाना है, पर्यावरण को बचाना है। 
  9. पानी बचाएं, धरती बचाएं, जीवन बचाएं 
  10. हर दिन पर्यावरण दिवस मनाएं, हर दिन धरती को पेड़ों से सजाएं। 

यह भी पढ़ें:  गाय के बारे में 10 लाइन और गाय के बारे में 10 रोचक तथ्य  

पर्यावरण पर 10 वाक्य

पर्यावरण से जुड़े 10 वाक्य यहाँ दिए गए हैं :

  1. परि और आवरण से मिलकर पर्यावरण शब्द बना है जिसका अर्थ है ‘चारों तरफ से घिरा हुआ’।
  2. नदी, तालाब, भूमि, वायु, पौधे, पशु-पक्षी आदि मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं।
  3. पर्यावरण मनुष्यों के साथ-साथ धरती के सभी जीवों के जीवन को प्रभावित करता है।
  4. सन 1973 से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  5. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
  6. पर्यावरण सभी प्रकार के जैविक व अजैविक घटकों और घटनाओं से मिलकर बनता है।
  7. सभी मानवीय गतिविधियां पर्यावरण को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं।
  8. मानव गतिविधियों ने पर्यावरण को बड़े स्तर पर प्रदूषित कर दिया है।
  9. अपने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।
  10. प्रकृति में हस्तक्षेप किए बिना इसे स्वच्छ और हरा-भरा रखना हमारी जिम्मेदारी है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व पर्यावरण दिवसकब और क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
प्रदुषण पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंधपर्यावरण और हम पर निबंध
पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण की पैरवी करने वाले प्रदूषण पर नारे
छात्रों के लिए पर्यावरण पर 10 लाइनविश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध विश्व पर्यावरण दिवस पर अनमोल विचार 
विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरीविश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन
पर्यावरण के बारे में कितना जानते हैं आप?भारत में पर्यावरण आंदोलन 
पर्यावरण विज्ञान क्या है और यह कोर्स कैसे करें विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 10 Lines On Environment in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*