स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 25 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 25 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2026) मनाया जाता है। यह दिवस मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा इसके रोकथाम के उपायों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2026 में विश्व मलेरिया दिवस की थीम “Driven to End Malaria: Now We Can. Now we must.” रखी है।
- उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, वे ‘भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ द्वारा आयोजित 23वें कैंसर सर्वाइवर्स डे कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
- उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में श्री राम मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन पास सुविधा शुरू की है। सुगम दर्शन पास से आप राम लल्ला, राम परिवार और परकोटा के अंदर स्थित छह मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। वहीं, सामान्य दर्शन पास से राम लल्ला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीला के दर्शन किए जा सकते हैं।
- जनगणना 2027 के लिए एक राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया है। यह हेल्पलाइन लोगों को मकान सूचीकरण और आवास जनगणना के बारे में जानकारी देती है और उनकी मदद करती है।
- नागर विमानन महानिदेशालय ने उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (FTO) की दूसरी रैंकिंग जारी की है।
- खान मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता के लिए 5,000 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन शामिल किया है।
- भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका आर्मी वॉर कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी इस आर्मी वॉर कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने और कदाचार के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
- भारत सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। अब सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के साथ मिश्रित ATF को भी नियंत्रण आदेश के दायरे में शामिल किया गया है। बता दें कि SAF ईंधन जैविक कचरे, फसलों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से बनाया जाता है। इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी आती है।
- भारत सरकार ने ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (MSP) पर गेहूं की खरीद के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान वो विभिन्न विषयों पर भारतीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।
- ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने लोगों को सलाह दी है कि वे हवाई या सड़क मार्ग से ईरान की यात्रा न करें।
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अगले दो वर्षों में 50% सरकारी सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस पहल की घोषणा उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने की है।
- भारत ने SAARC मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए 30 अरब रुपए की पहली किस्त की निकासी की अनुमति दी है।
- अमेरिका में पहली बार केंद्र स्तर पर मृत्युदंड को जल्दी लागू करने के लिए दोषी को गोली मारने का फैसला लिया गया है। हालांकि अभी सिर्फ पांच राज्यों इडाहो, मिसिसिपी, ओक्लाहोमा, दक्षिण कैरोलिना और यूटा में ही इस तरीके की अनुमति है।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं की कीमत कम करने के लिए बड़ी दवा कंपनियों के साथ समझौते किए हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 26 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 25 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में अप्रैल के अंत तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
- केरलम के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, लेखक और नारायण गुरुकुलम के प्रमुख मुनि नारायण प्रसाद का 25 अप्रैल की सुबह तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।
- पुद्दुचेरी हवाई अड्डे ने घोषणा की है कि IndiGo 1 मई, 2026 से पुद्दुचेरी से बेंगलुरु के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बेंगलुरु से सुबह 10:10 बजे उड़ान रवाना होकर 11:15 बजे पुद्दुचेरी पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान 11:35 बजे पुद्दुचेरी से प्रस्थान कर 12:15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, दोपहर 2:00 बजे पुद्दुचेरी से उड़ान 3:15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी और शाम 4:00 बजे बेंगलुरु से उड़ान 5:10 बजे पुद्दुचेरी पहुंचेगी।
- सरस आजीविका मेला 2026 गुरुग्राम में 22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सरस खाद्य महोत्सव 2026 सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 25 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- महिला T-20 क्रिकेट श्रृंखला के तहत 25 अप्रैल को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
- IPL 2026 का 35वां मुकाबला 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
- IPL 2026 का 36वां मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- मिस्र के काहिरा में चल रहे ISSF जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 2 स्वर्ण समेत कुल 9 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया है।
- न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। हालांकि, वह महिला T-20 विश्व कप में खेलती नजर आएंगी, जो उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में अक्षत गोपाल तथा कक्षा 12वीं में गीतिका और सुशीला मेंददीस्ता ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- भारत सरकार ने 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए 7,981 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है।
आशा है कि आपको 25 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!