स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 22 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 22 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day 2026) मनाया जाता है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
- रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया है।
- मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में लू चलने की आशंका जताई है।
- वर्ष 1950 से 1954 तक चले कोरिया युद्ध में भारत के योगदान को केंद्रित करते हुए एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया है।
- भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमरीकी सेना प्रशांत क्षेत्र के दौरे के दौरान हवाई के फोर्ट शाफ्टर में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया है।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने उत्पादों में केवल अश्वगंधा की जड़ और उसके अर्क का ही उपयोग करें।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 22 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम 22 अप्रैल की शाम समाप्त हो रहा है। वहीं, दोनो पक्षों के बीच नए सिरे से वार्ता की संभावना और होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है।
- भारत ने तंजानिया के दार-एस-सलाम के श्री हिंदू मंडल अस्पताल को दो टन जीवन रक्षक चिकित्सा सामग्री भेजी है। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सक्शन यूनिट, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप और स्टेथोस्कोप जैसे जरूरी उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही इनहेलर, सिरिंज, दस्ताने, पट्टियां और व्हीलचेयर जैसी चिकित्सा सामग्री भी दी गई है।
- जापान ने हाल ही में घातक हथियारों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उसकी शांतिवादी नीति में बड़ा बदलाव है।
- वर्ष 2011 से Apple के CEO रहे टिम कुक 1 सितंबर, 2026 को 15 साल बाद पद छोड़ देंगे। इसके बाद वे कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे और हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस नए सीईओ बनेंगे।
- भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल 20 से 22 अप्रैल तक वॉशिंगटन के दौरे पर है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव और भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन कर रहे हैं।
- अमेरिका की श्रम मंत्री लोरी शावेज-डेरेमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर उप श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग कार्यवाहक श्रम मंत्री होंगे।
- अमेरिका ने पुष्टि की है कि वह 23 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी करेगा। यह वार्ता अमरीकी विदेश विभाग में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 23 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 22 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह मामला इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) पर छापेमारी से जुड़ा है।
- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले ने आठवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े अभियान में जागरूकता फैलाने में देश में पहला स्थान हासिल किया है। यहां अब तक तीन लाख से ज्यादा गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार, पंजाब में पेट्रोलियम उत्पादों और LPG की आपूर्ति स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP), 2026 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 22 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- महिला T-20 क्रिकेट श्रृंखला के तहत 22 अप्रैल को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा।
- IPL 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- ISSF जूनियर विश्व कप निशानेबाजी़ में शिव नरवाल ने मिस्र के काहिरा में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
- भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं। वहीं, स्मृति मंधाना भारत की शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज बनी हुई हैं।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 2nd बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई 2026 तक होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। आप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
- मेघालय सरकार ने सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ‘सीएम-इंस्पायर’ योजना शुरू की है। इस योजना में UPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50,000 रुपये और मुख्य परीक्षा पास करने पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Mains सत्र 2 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 2 लाख 50 हजार 182 अभ्यर्थी JEE Advanced के लिए योग्य घोषित हुए हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से NTET परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 22 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!