स्कूल असेंबली के लिए 28 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 28 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 28 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 28 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को विश्व स्तर पर ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यस्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं और व्यावसायिक बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
  2. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे।
  3. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।
  4. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ओडिशा के भुवनेश्‍वर में 29 अप्रैल से प्रशासनिक डेटा के सामंजस्य विषय पर एक राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।
  5. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  6. AIIMS दिल्ली के अनुसार डॉ. निखिल टंडन अब संस्थान के अंतरिम निदेशक होंगे। यह निर्णय डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उनके पद से मुक्त होने के उपरांत लिया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण वार्ता के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंच गए हैं।
  2. बांग्लादेश में कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 28 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की है।
  2. दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजधानी क्षेत्र की विधानसभा के 14 सदस्यों को मनोनीत किया है। 
  3. महाराष्ट्र राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई में आयोजित एक राष्ट्रीय सेमिनार में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ‘AI गवर्नेंस रिपोर्ट 2026’ जारी की है।
  4. लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की घोषणा की है। इससे वहां कुल जिलों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 28 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 40वां मुकाबला 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन पदकों में 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBSE) 29 अप्रैल को कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा के रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद MBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स mbse.edu.in और mbseonline.com पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
  2. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-10 (NORCET-10) की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्टेज-1 में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एम्स नॉरसेट-10 की मेंस परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
  3. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् -(UPMSP) द्वारा स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं जो 17 मई तक जारी रहेगी। छात्र अपनी कॉपी को रीचेक करवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
  4. लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और बरेली में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी स्कूल सुबह 7:30 से शुरू होंगे और दोपहर 12:30 तक चलेंगे। यह आदेश अगली सूचना आने तक जारी रहेगा।
  5. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने अपने फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत ONGC मेरिट स्कॉलरशिप 2025-26 शुरू की है। चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष INR 48,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

आशा है कि आपको 28 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*