यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 31 जनवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस आज मनाया जाएगा
- हर वर्ष 31 जनवरी को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस (International Zebra Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ज़ेबरा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए समर्थन जुटाना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
- संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
- वहीं दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।
महाकुंभ मेला-क्षेत्र को 4 फरवरी तक Vehicle Free Zone घोषित किया गया
- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक वाहन मुक्त क्षेत्र (Vehicle Free Zone) घोषित किया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंध और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज यानी 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संक्षिप्त सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 भारत मंडपम में 1 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा
- नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 (NDWBF) का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष मेले का विषय ‘हम भारत के लोग’ है।
- बताना चाहेंगे नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
- वहीं इस वर्ष मेले का मुख्य देश ‘रूस’ है और इसमें फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, कोलंबिया, संयुक्त अरब अमीरात और कतर सहित 50 से अधिक देश भाग लेंगे।
- इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) द्वारा किया जाता है।
महाराष्ट्र में होगा एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट
- महाराष्ट्र सरकार और टेक एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई के सहयोग से मुंबई टेक वीक 2025 (MTW) का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक होगा।
- बताना चाहेंगे MTW 2025 का उद्देश्य मुंबई को AI इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
जम्मू में 30 जनवरी को ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया
- 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने 30 जनवरी को जम्मू में ‘राष्ट्रीय डोगरी कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य कविता के माध्यम से विभिन्न समुदायों में एकता, अखंडता और विविधता की भावना को बढ़ावा देना है।
ओडिशा सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक स्थगित किया
- ओडिशा सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए ओडिशा से जाने वाली सभी विशेष बस सेवाओं को 4 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।
- बताना चाहेंगे प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
- ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम-OSRT द्वारा संचालित आठ बसें 12 जनवरी से 26 फरवरी तक ओडिशा से प्रयागराज के लिए चलाई जा रही थीं।
MCD पहली महिला वॉकथॉन–पिंकथॉन 1 फरवरी को शुरू करेगी
- दिल्ली नगर निगम-MCD अपनी पहली महिला वॉकथॉन-पिंकथॉन 1 फरवरी को राजधानी के रोहिणी सेक्टर-5 स्थित MCD कार्यालय से शुरू करेगी। वहीं पिंकथॉन सुबह 7:30 बजे से आरंभ होगी।
हरप्रीत कौर बबला में जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरप्रीत कौर बबला (Harpreet Kaur Babla) को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत मिली है। हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेमलता को तीन वोटों से हराया है।
- बताना चाहेंगे हरप्रीत कौर बबला तीन बार चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
अप्रैल में होंगे श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनाव
- श्रीलंका में स्थानीय सरकार के चुनाव अप्रैल में होंगे। बता दें कि स्थानीय सरकार में 340 स्थानीय परिषदों में 8,700 से अधिक सीटों पर सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
अमरीका में एक यात्री-विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
- अमरीका में वॉशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमरीकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से एक यात्री विमान के टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाशिंगटन डीसी में अमेरिकन एयरलाइंस के जेट विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।
खेल करंट अफेयर्स
31 जनवरी को पुरुष क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T-20 मैच खेला जाएगा
- पुरुष क्रिकेट में, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच T-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच कल यानी 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। यह मैच कल शाम 7 बजे शुरू होगा।
अंडर-19 महिला T20 क्रिेकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा
- ICC अंडर-19 महिला T-20 क्रिेकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में आज यानी 31 जनवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
- कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल मैदान में यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
HIL के सेमीफाइनल में आज श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना तमिलनाडु ड्रैगन्स से होगा
- हॉकी इंडिया लीग-HIL के सेमीफाइनल में आज यानी 31 जनवरी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना तमिलनाडु ड्रैगन्स से होगा। यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शाम 6 बजे शुरू होगा।
- वहीं JSW सूरमा हॉकी क्लब का मुकाबला इसी मैदान पर रात सवा आठ बजे हैदराबाद तूफान्स से होगा।
इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज मुंबई सिटी एफसी का सामना ईस्ट बंगाल एफसी से होगा
- आज यानी 31 जनवरी को मुंबई फुटबॉल एरेना मैदान पर मुंबई सिटी एफसी का सामना ईस्ट बंगाल एफसी से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
भारत के Srikanth Kidambi थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंँचे
- भारत के श्रीकांत किदांबी (Srikanth Kidambi), बैंकॉक में थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
- विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता श्रीकांत ने हांगकांग के जेसन गुनावान को सीधे सेटो में 21-19, 21-15 से हराया है।
यह भी पढ़ें – 31 जनवरी का इतिहास
31 जनवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. भारत पर्व 2025 महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) पटना
(B) दिल्ली
(C) जयपुर
(D) लखनऊ
उत्तर- दिल्ली
2. नई दिल्ली में ‘इंडियन रेनेसां: द मोदी डिकेड’ पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) राजनाथ सिंह
(C) अमित शाह
(D) जयंत चौधरी
उत्तर- अमित शाह
3. ‘अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव’ का आयोजन किया राज्य में किया गया है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) पश्चिम बंगाल
(D) हरियाणा
उत्तर- हरियाणा
4. प्रतिष्ठित ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ से किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा?
(A) जसप्रीत बुमराह
(B) हार्दिक पंड्या
(C) के.एल. राहुल
(D) सूर्यकुमार यादव
उत्तर- जसप्रीत बुमराह
5. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से किसने इस्तीफा दिया है?
(A) ज्योफ एलार्डिस
(B) जय शाह
(C) ग्रेग बार्कले
(D) इमरान ख्वाजा
उत्तर- ज्योफ एलार्डिस
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 31 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।