Today’s Current Affairs in Hindi | 22 जनवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 January 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 जनवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचेंगे

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार 22 जनवरी को केरल पहुंचेंगे। उनका आज शाम मवेलिककारा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल के उद्घाटन का कार्यक्रम है। 
  • इसके साथ ही वे अरनमुला में कवयित्री और पर्यावरणविद् सुगाथाकुमारी की 90वीं जयंती पर आयोजित नवती समापन समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। 

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ आज

  • बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के अथक प्रयासों के एक दशक पूरा होने पर सरकार आज ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao Beti Padhao) योजना की 10वीं वर्षगांठ मना रही है। 
  • इस योजना की 10वीं वर्षगांठ पर समारोह 22 जनवरी से 8 मार्च तक जारी रहेगा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) पर इसका समापन होगा। 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का आज आखिरी दिन

  • भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) का 22 जनवरी को आखिरी दिन है। लोग पंजीकरण कराने के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी देख सकते हैं।  

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

  • राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान का दौरा कर सकते हैं।
  • वहीं राष्ट्रपति भवन, 6 मार्च से चार दिवसीय अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) भी आयोजित करेगा। इस महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जास्टिस 

  • दिल्ली हाई कोर्ट के नए मुख्य चीफ जास्टिस के रूप में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने राज निवास लॉन में उन्हें पद कि शपथ दिलाई। 
  • बता दें कि न्यायमूर्ति उपाध्याय इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

आलोक अराधे बने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए चीफ जास्टिस 

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार 21 जनवरी को राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति आलोक अराधे को बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ दिलाई है।

विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने सिंधु जल संधि विवाद पर भारत का समर्थन किया

  • विश्व बैंक (World Bank) द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि विवाद पर भारत का समर्थन किया है। 
  • आपको बता दें कि वर्ष 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर दोनों देशों के बीच असहमति और मतभेदों को देखते हुए वर्ष 2022 में विश्व बैंक ने किशनगंगा और रतले जलविद्युत संयंत्रों के संबंध में एक तटस्थ विशेषज्ञ और मध्यस्थता न्यायालय के अध्यक्ष की नियुक्ति की थी।

Washington, D.C. में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

  • केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार 21 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लिया है।

केंद्र सरकार के अनुसार देशभर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए 

  • केंद्र सरकार के अनुसार देशभर में चार करोड से अधिक सुकन्‍या समृद्धि खाते खोले गए हैं। यह योजना “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई है। 
  • इस योजना के अनुसार माता-पिता किसी निर्धारित वाणज्यिक बैंक की शाखा में या किसी डाकघर में कन्‍याओं के नाम पर एक सुकन्‍या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) 250 रुपये के जमा के साथ खोल सकते हैं।
  • वित्त मंत्रालय के अनुसार इस योजना पर फिलहाल 8.2 % की दर से ब्‍याज दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र ने विश्व आर्थिक मंच में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

  • सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (WEF) में 38 हजार 750 करोड़ रुपये के कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द किया, कई प्रशासनिक आदेशों पर किए हस्ताक्षर

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया

  • फ्लोरिडा के सीनेटर मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया है।

सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जाएगा 

  • ग्लेशियर संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष यानी 2025 के अवसर पर सागरमाथा संवाद 16 से 18 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया जाएगा। 

सिंगापुर में मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू

  • सिंगापुर में स्‍वास्‍थ्‍य पहल ग्रो वेल एस-जी के अंतर्गत मोबाइल स्‍क्रीन के प्रयोग को लेकर बच्‍चों के लिए कडे नियम लागू किए हैं। 
  • 01 फरवरी से लागू होने वाले इन नियमों के अनुसार प्री-स्‍कूल में 18 माह से कम आयु के बच्‍चों के लिए मोबाइल स्‍क्रीन वर्जित रहेगी। जबकि 18 माह से अधिक और छह वर्ष से कम आयु के बच्‍चे शैक्षिक उद्देश्‍यों के लिए ही मोबाइल स्‍क्रीन का प्रयोग कर सकेंगे। 
  • वहीं प्राथमिक और माध्‍यमिक स्‍कूलों में छात्रों को मोबाइल फोन जमा करने होंगे। उनको फोन निर्धारित समय में जैसे मध्‍यावकाश या स्‍कूल के समय के बाद मिल सकेगा।

खेल करंट अफेयर्स

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच T-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

  • पांच T-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना बुधवार 22 जनवरी को इंग्लैंड से होगा। यह मैच आज शाम 7 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरू होगा।
  • बता दें कि भारत इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच T-20 और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगा।
  • एक दिवसीय मैचों की शुरूआत 6 फरवरी से होगी।

इंडियन सुपर लीग में आज बेंगलुरु एफसी का सामना ओडिशा एफसी से होगा

  • इंडियन सुपर लीग फुटबॉल (ISL) में बुधवार 22 जनवरी को बेंगलुरु एफसी का सामना ओडिशा एफसी से होगा। यह मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 

हॉकी इंडिया लीग-HIL के दो मैच आज 

  • हॉकी इंडिया लीग-HIL के महिला महिला वर्ग में 22 जनवरी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच शाम 6 बजे से खेला जाएगा।
  • वहीं प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 22 जनवरी को JSW सूरमा हॉकी क्लब का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच रांची में रात सवा आठ बजे शुरू होगा।

इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 में आज पीवी सिंधु, किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे

  • इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-500 बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु का सामना वियतनाम की टी.एल. गुयेन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
  • वहीं पुरुष सिंगल्‍स में, किरण जॉर्ज का सामना कोरिया के जियोन ह्योक-जिन से होगा। यह मैच आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट से खेला जाएगा।
  • दूसरी ओर, राउंड 32 में लक्ष्य सेन का सामना जापान के ताकुमा ओबैयाशी से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

22 जनवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. हाल ही में समान नागरिक संहिता-UCC नियमावली को किस राज्य सरकार ने मंजूरी दी है?

(A) ओडिशा 
(B) उत्तराखंड 
(C) हिमाचल प्रदेश 
(D) झारखंड  
उत्तर- उत्तराखंड 

2. 5वीं बार विजय हजारे ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?

(A) कर्नाटक 
(B) आंध्र प्रदेश 
(C) गुजरात 
(D) सिक्किम 
उत्तर- कर्नाटक 

3. ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3 के सबसे बड़े चरण की शुरुआत किस देश ने की है?

(A) कुवैत 
(B) अजरबैजान 
(C) मलेशिया 
(D) संयुक्त अरब अमीरात 
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात

4. वैश्विक स्तर पर 7वां सबसे बड़ा कॉफ़ी उत्पादक देश कौन बन गया है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) श्रीलंका 
(D) ईरान 
उत्तर- भारत 

5. IPL 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स-LSG का नया कप्तान किसे बनाया गया है?

(A) के.एल राहुल 
(B) ऋषभ पंत 
(C) हार्दिक पांड्या
(D) शुबमन गिल
उत्तर- ऋषभ पंत 

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

21 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
20 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
19 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
18 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
17 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
16 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स
15 जनवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*