CAA Quiz in Hindi : UPSC, SSC, UPPSC अन्य परीक्षाओं में पूछें जा सकते हैं ये सवाल, CAA के बारे में कितना जनते हैं आप 

1 minute read
CAA Quiz in Hindi

CAA Quiz in Hindi : हाल ही में भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 के नियमों को एक नोटिफिकेशन जारी कर लागू कर दिया गया है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से छह धार्मिक अल्पसंख्यकों हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई से संबंधित प्रवासियों के लिए भारतीय नागरिकता दिलाने में मदद करता है। यह कानून हाल ही में लागू किया गया है तो इससे संबंधित प्रश्न UPSC, SSC, UPPSC अन्य कॉम्पटीटिव एग्जाम में भी पूछें जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं CAA Quiz in Hindi से CAA के बारे में कुछ खास बातें। 


प्रश्न 1 : सीएए का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर : नागरिकता संशोधन क़ानून । 


प्रश्न 2: नागरिकता संशोधन कानून कब पारित हुआ था?

उत्तर : साल 2019 में दिसंबर के महीने में। 


प्रश्न 3 : कौन सा देश आसानी से नागरिकता देता है?

उत्तर : आयरलैंड। 


प्रश्न 4 : भारत के प्रथम नागरिक कौन है?

उत्तर : राष्ट्रपति।


प्रश्न 5 : भारतीय संविधान में एकल नागरिकता की अवधारणा कहाँ से ली गई है?

उत्तर : यूके से। 


प्रश्न 6 : भारतीय संविधान की किस लिस्ट में नागरिकता सम्मिलित है?

उत्तर : संघ सूची।


प्रश्न 7 : क्या संविधान नागरिकों को परिभाषित करता है?

उत्तर : परिभाषित नहीं करता।


प्रश्न 8 : नागरिकता संशोधन कानून कब लागू हुआ?

उत्तर : भारत में नागरिकता संशोधन कानून 11 मार्च 2024 को लागू हो गया है।


प्रश्न 9 : एनआरसी का पूरा नाम क्या है?

उत्तर : एनआरसी का पूरा नाम नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (NRC) या राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर है।


प्रश्न 10 : नागरिकता संशोधन अधिनियम कब पारित हुआ?

उत्तर : सीएए 10 दिसंबर 2019 को लोकसभा से और 11 दिसंबर 2019 को राज्यसभा से पारित हुआ था।


प्रश्न 11 : सीएए कानून क्या है?

उत्तर : नागरिकता संशोधन अधिनियम दिसंबर 2019 में पारित किया गया था। यह विधेयक 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों के लिए नागरिकता को आसान बनाता है।


प्रश्न 12 : नागरिकता संशोधन अधिनियम की शुरुआत कब हुई ?

उत्तर : 9 दिसंबर 2019 को। 


प्रश्न 13 : नागरिकता संशोधन अधिनियम किसने पेश किया?

उत्तर : अमित शाह, गृह मंत्री ने। 


प्रश्न 14 : नागरिकता संशोधन अधिनियम लोकसभा से कब पारित हुआ?

उत्तर : 10 दिसंबर 2019 में। 


प्रश्न 15 : नागरिकता संशोधन अधिनियम राज्यसभा से कब पारित हुआ?

उत्तर : 11 दिसंबर 2019 में। 


प्रश्न 16 : नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिए राष्ट्रपति की सहमति कब मिली?

उत्तर : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (12 दिसंबर 2019) को। 


प्रश्न 17 : भारत में कब लागू किया गया ?

उत्तर : 11 मार्च 2024 को। 


प्रश्न 18 : नागरिकता संशोधन कानून क्या है?

उत्तर : यह कानून 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों के लिए नागरिकता को आसान बनाता है। 


प्रश्न 19 : संविधान के किस अनुच्छेद सूची में पाकिस्तान से भारत आए व्यक्तियों को नागरिकता का प्रावधान है?

उत्तर : अनुच्छेद 6 में। 


प्रश्न 20 : नागरिकता संशोधन विधेयक संसद द्वारा कब पारित किया हुआ?

उत्तर : वर्ष 2019 में। 


प्रश्न 21 : राज्यों के जनरल एडवोकेट की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर : राज्य के राज्यपाल। 


प्रश्न 22 : मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा किसे देता है?

उत्तर : राज्य के राज्यपाल को। 


आशा है आपको ये CAA Quiz in Hindi ब्लॉग पसंद आया होगा। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*