यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज
- हर वर्ष 21 फरवरी को दुनियाभर में “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” (International Mother Language Day 2025) मनाया जाता है। UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त यह दिन मातृभाषा के संरक्षण और बहुभाषी शिक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डालता है।
पीएम मोदी आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 फरवरी को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (All India Marathi Sahitya Sammelan 2025) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
- यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।
वित्त मंत्रालय ने मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल बढ़ाकर 2027 तक किया
- वित्त मंत्रालय ने मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी. अनंत नागेश्वरन (V. Anantha Nageswaran) का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया है।
- वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया है। डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन ने जनवरी 2022 में मुख्य आर्थिक सलाहकार का पदभार संभाला था।
भूटान के प्रधानमंत्री क्षेरिंग तोबगे तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
- भूटान के प्रधानमंत्री क्षेरिंग तोबगे 20 फरवरी से तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। श्री तोबगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। वे 21 फरवरी को सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।
51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया
- मध्य प्रदेश के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-EPL का शुभारंभ हुआ
- नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने 20 फरवरी को नई दिल्ली में पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-EPL का शुभारंभ किया है।
- बताना चाहेंगे इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस पायलटों के लिए लाइसेंसिंग और नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाएगा। इसके साथ ही भारत पायलटों के लिए ईपीएल शुरू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
Rites को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन करने का काम सौंपा गया
- रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (Rites) को नई दिल्ली, आनंद विहार, गाजियाबाद, वाराणसी और अयोध्या रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन करने का काम सौंपा गया है।
- रेल मंत्रालय के अनुसार मॉडल तैयार हो जाने के बाद इसे अधिक यात्री घनत्व वाले 60 रेलवे स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण शुरू हुआ
- दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण 20 फरवरी से नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ है। इस दौरान 225 भारतीय प्रदर्शक अपने नवीनतम संग्रह प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई के पवई में ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’ शुरू हुआ
- मुंबई के पवई में 20 फरवरी से ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’ शुरू हुआ है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिन्गुएज शामिल हुए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने BEL के साथ 1,220 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड-BEL के साथ 1,220 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
OTT प्लेटफॉर्म के स्व-नियामक निकायों के लिए दिशा-निर्देश जारी
- सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट प्रकाशकों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के स्व-नियामक निकायों के लिए एक दिशा-निर्देश जारी किया है।
- बता दें कि इसे भारत के कानून और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में निर्धारित आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है।
केंद्र सरकार ने एक विशेष गैर-संक्रामक रोग स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत की
- केंद्र सरकार ने एक विशेष गैर-संक्रामक रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य 30 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के सभी व्यक्तियों की पूरी तरह से स्क्रीनिंग करना है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस पहल का उद्देश्य आम गैर-संक्रामक रोगों, जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और तीन सामान्य कैंसर- मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करना है।
यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
काश पटेल अमरीकी जांच एजेंसी FBI के निदेशक बने
- काश पटेल (Kash Patel) को अमरीकी जांच एजेंसी FBI का निदेशक चुना गया है। बताना चाहेंगे काश पटेल चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं। वे 10 वर्ष तक एफबीआई के निदेशक बने रहेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति और रूस के विदेश मंत्री से मुलाकात की
- विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है।
- वहीं जोहान्सबर्ग में G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर, डॉ. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात की है।
खेल करंट अफेयर्स
महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा
- महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में 21 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
- बताना चाहेंगे स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है।
हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा
- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में 21 फरवरी को भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। यह मैच शाम सवा पांच बजे से खेला जाएगा।
- बता दें कि कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete) के नेतृत्व में भारतीय टीम फिलहाल चार अंक हासिल कर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
- वहीं भुवनेश्वर में ही 21 फरवरी को शाम 7:30 बजे भारतीय पुरूष टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम चार मैच में छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें – 21 फरवरी का इतिहास
21 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता का आयोजन कहां किया गया है?
(A) पुणे
(B) बेंगलुरु
(C) चेन्नई
(D) गांधीनगर
उत्तर-पुणे
2. अंग दाताओं को उनके जीवन-रक्षक योगदान के लिए किस केंद्र शासित प्रदेश में राजकीय सम्मान प्रदान किया जाएगा?
(A) चंडीगढ़
(B) लद्दाख
(C) लक्षद्वीप
(D) पुडुचेरी
उत्तर- पुडुचेरी
3. हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य ने अपना 53वां स्थापना दिवस मनाया है?
(A) त्रिपुरा
(B) मेघालय
(C) सिक्किम
(D) मिजोरम
उत्तर- मिजोरम
4. भारत-बांग्लादेश सीमा समन्वय सम्मेलन का 55वां निदेशक स्तर का सम्मेलन कहां संपन्न हुआ है?
(A) ढाका
(B) रंगमती
(C) नई दिल्ली
(D) अहमदाबाद
उत्तर- नई दिल्ली
5. SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किसने किया है?
(A) जगदीप धनखड़
(B) नरेंद्र मोदी
(C) ओम बिरला
(D) राजनाथ सिंह
उत्तर- नरेंद्र मोदी
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 21 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।