Today’s Current Affairs in Hindi | 20 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

20 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘एंजेला मर्केल’ को जर्मनी का सर्वोच्च  सम्मान मिला है।
  2. हाल ही में ‘अर्जेंटीना’ देश ‘अंडर-20 फीफा विश्वकप’ की मेजबानी करेगा।
  3. हाल ही में ISRO सिंगापुर देश के ‘TeLEOS-2 उपग्रह’ को लॉन्च करेगा।
  4. हाल ही में ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2023’ ‘आशा भोसले’ को प्रदान किया गया है।
  5. हाल ही में ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ चुने जाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर ‘हरमनप्रीत कौर’ बनी है।
  6. हाल ही में तमिलनाडु राज्य के ‘कुंबम अंगूर’ को GI टैंग मिला है।
  7. हाल ही में ‘इंडिया स्टील 2023’ कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है।
  8. हाल ही में ‘सोनम वांगचुक’ को प्रतिष्ठित ‘संतोकबा मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  9. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी विभागों में 100% इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रखने का लक्ष्य रखा है।
  10. हाल ही में मणिपुर राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने ‘हुन थडो संस्कृति उत्सव’ का उद्घाटन किया है।
  11. हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘युवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया है।
  12. हाल ही में ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023’ के तहत सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत के रूप में ‘गंजम जिला पंचायत’ को चुना गया है।
  13. हाल ही में दुनिया के टॉप 10 सबसे धनी शहरों की सूची में ‘न्यूयॉर्क’ शीर्ष पर रहा है।
  14. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दिव्याग कर्मचारियों के लिए ‘4% आरक्षण’ की घोषणा की है।
  15. हाल ही में बोरिया मजूमदार द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘Sachin@50 सेलिब्रेटिंग ए मैस्ट्रो’ का विमोचन हुआ है।
  16. हाल ही में टाटा इलेक्ट्रोनिक्स द्वारा ‘रणधीर सिंह’ को एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  17. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में ‘द्विवार्षिक सैन्य कमांडर सम्मेलन’ में शामिल हुए है।
  18. हाल ही में गुजरात का ‘जामनगर जिला’ भारत का शीर्ष निर्यातक जिला बना है।
  19. हाल ही में सीरिया देश दुनिया का सबसे बड़ा ‘नार्को स्टेट’ बना है।
  20. हाल ही में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 ‘डॉ अप्पासाहेब धर्माधिकारी’ को प्रदान किया गया है।
  21. हाल ही में ‘नीली बेंदापुड़ी’ को ‘यूएस इंडिया टास्क फोर्स’ में नामित किया गया है।
  22. हाल ही में इस्पात मंत्रालय मुंबई में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘भारत इस्पात 2023’ का आयोजन करेगा।
  23. हाल ही में कर्नाटक बैंक ने ‘शेखर राव’ को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है।
  24. हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और हरदोई में ‘पीएम मित्रा पार्क’ की शुरुआत की जाएंगी।
  25. हाल ही में ‘टोयोटा’ ने व्हील्स ऑन वेब प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi|20 April- हिटलर के जन्म से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की उड़ान, जानें आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

यह भी पढ़ें – Today’s Current Affairs in Hindi | 19 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

20 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में कौन सा राज्य ‘G20 स्पेस इकॉनमी लीडर्स मीट’ की मेजबानी करेगा?

(A) मेघालय 
(B) मणिपुर 
(C) असम 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उत्तर- (A) मेघालय 

2. हाल ही में Apple ने भारत के किस शहर में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) मुंबई 
(D) कोलकाता 
उत्तर- (C) मुंबई 

3. हाल ही में किस देश का सबसे बड़ा परमाणु रिएक्टर अपने सेवा चरण में प्रवेश कर चुका है?

(A) सिंगापुर 
(B) उत्तर कोरिया 
(C) इजरायल 
(D) फ़िनलैंड 
उत्तर- (D) फ़िनलैंड 

4. हाल ही में किस राज्य ने गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने के लिए पहली बार ‘जल बजट’ अपनाया है?

(A) आंध्र प्रदेश 
(B) तमिलनाडु 
(C) केरल 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (C) केरल 

5. हाल ही में इस्पात मंत्रालय कहां एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘भारत इस्पात 2023’ का आयोजन करेगा?

(A) महाराष्ट्र 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) त्रिपुरा 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (A) महाराष्ट्र 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*