Today’s Current Affairs in Hindi | 09 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

09 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय ‘उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया है।
  2. हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘अजीत डोभाल’ ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस में ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ की 6वीं NSA स्तरीय बैठक में भाग लिया है।
  3. हाल ही में जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारत रत्न ‘भीमराव अंबेडकर’ की मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है।
  4. हाल ही में पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्‍ली में ‘नए भारत का सामवेद’ पुस्‍तक का विमोचन किया है।
  5. हाल ही में 08 दिसंबर को ‘बोधि दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में विख्यात सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ‘नोवाक जोकोविच’ (Novak Djokovic) को ATP रैंकिंग में शीर्ष स्थान मिला है।
  7. हाल ही में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री ‘अर्जुन मुंडा’ को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  8. हाल ही में ‘राजीव आनंद’ को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  9. हाल ही में ‘आंनद कृपालु’ को Swiggy का अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।
  10. हाल ही में प्रख्यात कन्नड़ अभिनेत्री ‘लीलावती’ का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  11. हाल ही में अभिनेता ‘जूनियर महमूद’ का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. हाल ही में यहूदी धर्म के लोगों द्वारा ‘हनुकाह त्योहार’ (Hanukkah) मनाया गया है।
  13. हाल ही में ‘ग्लोबल कूलिंग वॉच रिपोर्ट 2023’ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा जारी की गई है।
  14. हाल ही में अमेरिकी पॉप सुपरस्टार ‘टेलर स्विफ्ट’ को टाइम्स मैगजीन ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।
  15. हाल ही में उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए ‘डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार’ को ‘कर्मवीर चक्र पदक’ और ‘रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें –  1946 में आज ही के दिन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई थी संविधान सभा की पहली बैठक

09 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कौनसा देश चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) प्रोजेक्ट से बाहर हो गया है?

(A) जर्मनी 
(B) इटली 
(C) रूस 
(D) अमेरिका 
उतर- (B) इटली 

2. हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर को जम्मू कश्मीर के लिए ‘युवा मतदाता जागरूकता राजदूत’ नियुक्त किया गया है?

(A) महेंद्र सिंह धोनी 
(B) युवराज सिंह 
(C) गौतम गंभीर 
(D) सुरेश रैना 
उतर- (D) सुरेश रैना 

3. हाल ही में ‘टाटा मोटर्स’ ने किस राज्य में अपना चौथा स्क्रैपिंग संयंत्र स्थापित किया है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) बिहार 
उतर- (A) पंजाब 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘गरबा नृत्य’ को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) सिक्किम 
(C) गुजरात 
(D) मणिपुर 
उतर- (C) गुजरात 

5. हाल ही में कहाँ ’59वां फर्टिलाइजर एशोसिएशन ऑफ इंडिया‘ का वार्षिक सेमिनार शुरू हुआ है?

(A) बेंगलुरु 
(B) मुंबई 
(C) पटना
(D) नई दिल्ली 
उतर- (D) नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*