Today’s Current Affairs in Hindi | 18 मई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 May 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 मई 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 मई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में लुडोविट ओडोर ने ‘स्लोवाकिया’ देश के केयरटेकर प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है।
  2. हाल ही में ‘लीबिया’ देश की संसद ने प्रधानमंत्री फाथी वाशाधा को निष्काषित किया हैं।
  3. हाल ही में ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) ने 07 NBFC का लाइसेंस रद्द किया है।
  4. हाल ही में ‘भावेश गुप्ता’ को Paytm के नए COO के रूप में नियुक्त किया गया है।
  5. हाल ही में ‘सानिका लहाणे’ ने ‘इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट मिसेज इंडिया 2023’ जीता है।
  6. हाल ही में ‘गौरी खान’ ने अपनी नई किताब ‘माई लाइफ इन डिजाइन’ लॉन्च की है।
  7. हाल ही में असम राज्य ने बाढ़ राहत अभ्यास ‘जल राहत’ शुरू किया है।
  8. हाल ही में सबसे ज्यादा GI टैंग की लिस्ट में ‘तमिलनाडु’ राज्य प्रथम स्थान पर रहा है।
  9. हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने ‘स्टार्टअप एक्सचेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया है।
  10. हाल ही में भारत ‘एशिया पेट्रोकेमिकल उद्योग सम्मेलन 2023’ की मेजबानी करेगा।
  11. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘संचार साथी पोर्टल’ का शुभारंभ किया है।
  12. हाल ही में ‘मिज़ोरम’ राज्य में उड़ने वाली नई छिपकली की एक नई प्रजाति मिली है।
  13. हाल ही में ‘त्रिपुरा’ राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वदेशी मसाला वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।
  14. हाल ही में ‘नई दिल्ली’ में 8वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत का उद्घाटन किया गया है।
  15. हाल ही में HPCL ‘हिमाचल प्रदेश’ में 500 करोड़ रुपये की लागत से ‘एथेनॉल प्लांट’ स्थापित करेगा।
  16. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2023’ का उद्घाटन करेंगे।
  17. हाल ही में भारत का पहला क्वांटिफाईड परफॉर्मेंस कोचिंग प्रोग्राम ‘आकाश श्रीवास्तव’ ने लॉन्च किया है।
  18. हाल ही में ‘Google’ ने IIT मद्रास AI रिसर्च सेंटर में 01 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है। 
  19. हाल ही में कृषि मंत्रालय ने तेलंगाना के हैदराबाद शहर में ‘जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला’ का उद्घाटन किया है।
  20. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का नया अध्यक्ष ‘रवनीत कौर’ को नियुक्त किया गया है।

18 मई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में ‘आसियान पर्यटन फोरम 2024’ की मेजबानी कौन करेगा?  

(A) जापान 
(B) लाओस 
(C) चीन 
(D) सिंगापुर 
उत्तर- (B) लाओस 

2. . हाल ही में ड्यूरोफ्लेक्स ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

(A) विराट कोहली 
(B) महेंद्र सिंह धोनी 
(C) सूर्यकुमार कुमार यादव 
(D) मोहित शर्मा 
उत्तर- (A) विराट कोहली 

3. हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय के सर्वेक्षण के अनुसार कौनसा देश भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है? 

(A) इंडोनेशिया 
(B) स्लोवाकिया 
(C) श्रीलंका 
(D) नीदरलैंड 
उत्तर- (D) नीदरलैंड 

4. हाल ही में किस देश ने क्रूड ऑयल, हथियार और अन्य कारोबार के लिए इंडियन करेंसी में पेमेंट लेने से इनकार कर दिया है?

(A) अमेरिका 
(B) रूस 
(C) स्पेन 
(D) जर्मनी 
उत्तर- (B) रूस 

5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने डिजिटल सेवाओं के लिए ‘हिम डेटा पोर्टल’ लॉन्च किया है?

(A) उत्तराखंड 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) बिहार 
(D) हिमाचल प्रदेश 
उत्तर- (D) हिमाचल प्रदेश

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*