Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 August 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में तमिलनाडु राज्य में भारत का पहला ‘ड्रोन परीक्षण केंद्र’ खुलेगा।
  2. हाल ही में भारत ने श्रीलंका को समुंद्री निगरानी के लिए ‘विमान ड्रोनियर 228’ सौंपा है। 
  3. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने ‘PM USHA’ अभियान को शुरू किया है।
  4. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘मेघालय’ राज्य में एकीकृत प्रारंभिक बाल विकास योजना और मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए 4.05 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
  5. हाल ही में भारतीय मूल के इकॉनॉमिस्ट राजचेट्टी को हॉवर्ड विश्वविद्यालय के ‘जॉर्ज लेडली पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  6. हाल ही में केंद्र सरकार ने ‘लसीका फाइलेरिया’ को खत्म करने के लिए वर्ष 2027 का लक्ष्य रखा है। 
  7. हाल ही में ‘केरल’ राज्य सरकार ने मुफ्त ओणम किट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
  8. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने पश्चिम बंगाल राज्य में ‘मेरा बंगाल,व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान शुरू किया है। 
  9. हाल ही में ISSF विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय पुरुष पिस्टल टीम ने ‘कांस्य पदक’ जीता है।
  10. हाल ही में विप्रो ने IIT दिल्ली कैंपस में जेनरेटिव AI पर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ शुरू किया है।
  11. हाल ही में झारखंड राज्य सरकार द्वारा ‘अबुआ आवास योजना’ शुरू की गई है।
  12. हाल ही में प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और लेखिका शुभ्रा गुप्ता ने ‘इरफ़ान: ए लाइफ इन मूवीज’ नामक पुस्तक लिखी है।
  13. हाल ही में ‘शत्रुजीत कपूर’ ने हरियाणा राज्य के DGP के रुप में पदभार संभाला है।
  14. हाल ही में चेन्नई में पहली बार ‘नाइट स्ट्रीट रेसिंग सर्किट’ लॉन्च किया गया है।
  15. हाल ही में DRDO के पूर्व प्रमुख और वैज्ञानिक ‘वीएस अरूणाचलम’ का 87 वर्ष की आयु में निघन हो गया है।
  16. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज में पहला ‘ई-ऑफिस सिस्टम’ शुरू किया गया है।
  17. हाल ही में PM ने पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के लिए ‘विश्वकर्मा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। 
  18. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत ‘वर्ष 2027’ तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  19. हाल ही में ‘क्रिस वोक्स’ और ‘एश्ले गार्डनर’ को जुलाई 2023 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ नामित किया गया है।
  20. हाल ही में ‘कोच्चि केडी’ टीम में प्रो पंजा लीग 2023 के पहले सीजन का खिताब जीता है।  

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 18 August – फोर्ट विलियम काॅलेज की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

18 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कहाँ ‘G20 फ़िल्म फेस्टिवल’ शुरू हुआ है?

(A) नई दिल्ली 
(B) मुंबई 
(C) बेंगलुरु 
(D) कटक 
उत्तर- (A) नई दिल्ली 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी अस्पतालों में ‘IVF ट्रीटमेंट’ मुफ्त में शुरू किया है?

(A) महाराष्ट्र 
(B) कर्नाटक 
(C) तमिलनाडु 
(D) गोवा 
उत्तर- (D) गोवा 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना’ शुरू की है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) राजस्थान 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (C) राजस्थान 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्यभर में ‘5 करोड़ पौधे’ लगाने का अभियान शुरू किया है?

(A) केरल 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) बिहार 
(D) झारखंड 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के ‘3 PSU’ के साथ समझौता किया है?

(A) त्रिपुरा 
(B) मेघालय 
(C) मिज़ोरम 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उत्तर- (D) अरुणाचल प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*