Today’s Current Affairs in Hindi | 17 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

17 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान देश को 10 हजार टन गेंहू भेजने के लिए ‘वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम’ (WFP) के साथ समझौता किया है।
  2. हाल ही में अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ‘क्रैब नेबुला’ की तस्वीर जारी की है।
  3. हाल ही में ‘TCG अनादोलु’ तुर्की देश का सबसे बड़ा युद्धपोत और दुनिया का पहला ड्रोन वाहक बना है।
  4. हाल ही में HDFC बैंक ने ‘एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया’ के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है।
  5. हाल ही में G20 वित्त मंत्रियों की दूसरी बैठक ‘वाशिंगटन डीसी’ में आयोजित हुई है।
  6. हाल ही में मणिपुर राज्य के ‘मेइती समुदाय’ ने चीराओबा चंद्र नव वर्ष मनाया है।
  7. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोजाम्बिक देश में ‘बुजी ब्रिज’ का उद्घाटन किया है।
  8. हाल ही में UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर ‘06%’ रहने का अनुमान है।
  9. हाल ही में UAE ने ‘पाकिस्तान’ को 1 अरब डॉलर की वित्तिय सहायता देने की पुष्टि की है।
  10. हाल ही में अमेरिका और ‘फिलीपींस’ देश ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
  11. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘असम’ राज्य में नई रेलवे परियोजनाओं सहित मेथेनॉल संयंत्र की शुरुआत की है।
  12. हाल ही में भारत स्पेन आर्थिक सहयोग बैठक का 12वां सत्र ‘नई दिल्ली’ में आयोजित हुआ है।
  13. हाल ही में G20 कृषि मुख्य वैज्ञानिकों की बैठक उत्तर प्रदेश के ‘वाराणसी’ शहर में आयोजित की गई है।
  14. हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित ‘बिहू प्रदर्शन’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  15. हाल ही में अशोक लीलैंड ने अपने प्रयुक्त वाहनों के लिए ‘ई-मार्केट प्लेस’ लॉन्च किया है।
  16. हाल ही में दूसरी भारत-पेरू संयुक्त आयोग की बैठक ‘नई दिल्ली’ में आयोजित की गई।
  17. हाल ही में ‘सतलुज जल विधुत निगम’ नेपाल देश में 669 मेगावाट लोअर अरुण हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाने जा रहा है।
  18. हाल ही में ‘IIT कानपुर’ ने नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रक्षा PSU के साथ समझौता किया है।
  19. हाल ही में केनरा बैंक और भारत बिल पे ने ‘ओमान’ देश में भारतीय प्रवासियों के लिए सीमा पार बिल भुगतान के लिए समझौता किया है।
  20. हाल ही में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘क्रोएशिया’ देश की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गयीं है।
  21. हाल ही में NHAI ने ‘तेलंगाना’ राज्य में वन के प्रदेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की है।
  22. हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहला ‘रैट जार’ नियुक्त किया गया है।
  23. हाल ही में Phone pe ने अमेरिका स्थित इक्विटी फर्म से ‘100 मिलियन डॉलर’ का निवेश प्राप्त किया है।
  24. हाल ही में पशु संरक्षण के लिए उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘A-HELP कार्यक्रम’ शुरू किया है।
  25. हाल ही में भारतीय नौसेना ने सिक्योर मेरीटाइम कम्युनिकेशन विकसित करने के लिए ‘रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट’ के साथ समझौता किया है। 

यह भी पढ़ें – आज का इतिहास (History of 17 April in Hindi)- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से हुई थी 1 लाख लोगों की मौत, जानें आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

17 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ नई रेलवे परियोजना सहित मेथेनॉल संयंत्र की शुरुआत की है?

(A) त्रिपुरा 
(B) असम 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) बिहार 
उत्तर- (B) असम 

2. हाल ही में उत्तरा बाओकर का निधन हुआ है वह किस क्षेत्र से संबंध रखती थी?

(A) पॉलिटिक्स 
(B) साइंटिस्ट 
(C) अभिनेत्री 
(D) संगीतकार 
उत्तर- (C) अभिनेत्री 

3.  हाल ही में किसे ‘बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार मिला है?

(A) मुकेश अंबानी 
(B) गौतम अडानी 
(C) रतन टाटा
(D) कुमार मंगलम बिड़ला 
उत्तर- (D) कुमार मंगलम बिड़ला 

4. हाल ही में बहरीन ने 2 साल के बाद किस देश के साथ अपने राजनयिक संबंध फिर से शुरू किए है?

(A) कतर 
(B) UAE 
(C) मिस्र 
(D) ईरान 
उत्तर- (A) कतर 

5. हाल ही में भारत जापान और फ्रांस देश ने मिलकर किस देश की आर्थिक मदद करने के लिए साझा मंच लॉन्च किया है?

(A) बांग्लादेश 
(B) म्यांमार 
(C) श्रीलंका 
(D) नेपाल 
उत्तर- (C) श्रीलंका 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*