Today’s Current Affairs in Hindi | 07 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में 06 फरवरी को ‘महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता दिवस 2024′ मनाया गया है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा राज्य में ‘भारत ऊर्जा सप्ताह-2024′ का उद्घाटन किया है।
  3. बांग्लादेश के विदेश मंत्री ‘डॉ. हसन महमूद’ तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।
  4. देश का पहला ‘डिजिटल राष्ट्रीय संग्रहालय’ हैदराबाद के सलारजंग संग्रहालय में बनाया जाएगा।
  5. अहमद अवद बिन मुबारक’ यमन देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
  6. UAE ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को ‘गोल्डन वीजा’ प्रदान किया है।
  7. दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि नई दिल्ली में किन्नरों के लिए ‘बस यात्रा’ नि:शुल्‍क होगी।
  8. उत्तर प्रदेश के नोएडा में ‘आदियोगी शिव’ की 242 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  9. पहली ‘बिम्सटेक एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2024′ नई दिल्ली में शुरू हुई है।
  10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने मुंबई में ‘द ग्रेट इंडियन बोर्ड रिबूट: रोड शो 2024’ के उद्घाटन समारोह की मेजबानी की है।
  11. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वयोश्री योजना’ शुरू करने का फैसला किया है।
  12. मोदी एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन डॉ बीना मोदी को ‘आउटस्टैंडिंग बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर – 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  13. राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में ‘सुनील कुमार’ ने 87 किग्रा वर्ग में ग्रीको-रोमन खिताब अपने नाम किया है। 
  14. ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में दुनिया के दूसरे सबसे पॉवरफुल CEO ‘मुकेश अंबानी’ बने है।
  15. ‘जस्टिस विजय विश्नोई’ ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।

यह भी पढ़ें – 1983 में कोलकाता में आज ही के दिन हुई थी ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना

07 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. किसने ‘वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ का पदभार संभाला है?

(A) एमवी सुचेंद्र कुमार
(B) दलजीत सिंह
(C) उपेंद्र द्विवेदी
(D) वी श्रीनिवासन
उत्तर- उपेंद्र द्विवेदी

2. ‘शेंगेन डिजिटल वीजा’ की पेशकश करने वाला पहला यूरोपीय संघ राष्ट्र कौन बना है?

(A) इटली
(B) कनाडा
(C) फ्रांस
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- फ्रांस

3. भारत के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ का शुभारंभ कहाँ हुआ है?

(A) जैसलमेर
(B) कच्छ 
(C) नागपुर
(D) इंदौर
उत्तर- कच्छ (गुजरात)

4. ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘बारामुंडा ISBT’ का नाम किसके नाम पर रखा जाएगा?

(A) महात्मा गांधी
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल
(C) बीआर अंबेडकर
(D) मदनमोहन मालवीय
उत्तर- बीआर अंबेडकर

5. भारतीय प्रशासनिक सेवा के किस वरिष्‍ठ अधिकारी ने ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ के सचिव का पदभार संभाला है?

(A) संजय जाजू
(B) राजेश मल्होत्रा
(C) अपूर्व चंद्रा
(D) शांतनु झा
उत्तर- संजय जाजू

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*