Today’s Current Affairs in Hindi | 08 मई 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 08 May 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 मई 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

08 मई 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने ओडिशा राज्य के मयूरभंज में ‘नशामुक्त’ अभियान शुरू किया है। 
  2. हाल ही में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए ‘प्रोजेक्ट संजय’ लॉन्च किया गया है।
  3. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘साइक्लोन मोचा’ को यमन देश के द्वारा नाम दिया गया है। 
  4. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट के साथ मिलकर ग्लोबल टेक कॉम्पिटिशन ‘G20 टेकस्प्रिंट’ की शुरुआत की है।
  5. हाल ही में भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश राज्य में ‘बुलंद भारत अभ्यास’ आयोजित किया है। 
  6. हाल ही में MCC का अगला अध्यक्ष ‘मार्क निकोलस’ को चुना गया है।
  7. हाल ही में भारत के मशहूर जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने ‘दोहा डायमंड लीग’ इवेंट में ‘गोल्ड मेडल’ जीता है।
  8. हाल ही में HDFC बैंक ने अर्ध शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के लिए ‘विशेष’ कार्यक्रम शुरू किया है।
  9. हाल ही में ‘जूम कंपनी’ को भारत में टेलीकॉम लाइसेंस मिला है। 
  10. हाल ही में भारत और रूस देश आसान भुगतान के लिए ‘रुपे और मीर कार्ड’ तलाशने पर सहमत हुए है। 
  11. हाल ही में वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी ‘बाबर आजम’ बने है।
  12.  हाल ही में पश्चिम बंगाल के ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ ने ‘24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता’ में प्रथम पुरस्कार जीता है। 
  13. हाल ही में मैरिको ने ‘सौगात गुप्ता’ को एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।
  14. हाल ही मे एक्सेचर इंडिया के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर ‘श्री अजय विज’ बने है। 
  15. हाल ही में ओडिशा राज्य सरकार ने ‘आर्दश कॉलोनी पहल’ लॉन्च की है।
  16. हाल ही में ‘खेलों इंडिया यूनिवर्सिटीज गेम्स  2023’ का लोगो शुभंकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्च किया है।
  17. हाल ही में ‘बॉर्डर रोड़ ऑर्गनिजेशन’ (BRO) का 07 मई को स्थापना दिवस मनाया गया है।
  18. हाल ही में नारायण राणे ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘IHD मंच’ का शुभारंभ किया है।
  19. हाल ही में ‘यूक्रेन’ देश के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली की आपत्तिजनक तस्वीर ट्वीट के लिए माफी मांगी है।
  20. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मेघालय राज्य में ‘भूमि बंदरगाह’ का उद्घाटन किया है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 8 May- जानिये देश-दुनिया में 8 मई के दिन हुईं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

08 मई 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस राज्य में ‘कोंध जनजाति’ द्वारा ‘बिहान मेला’ मनाया गया है?

(A) मेघालय 
(B) ओडिशा 
(C) झारखंड 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (B) ओडिशा 

2.  हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’ योजना शुरू की गई है?

(A) उत्तराखंड 
(B) बिहार 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) गुजरात 
उत्तर- (A) उत्तराखंड 

3. हाल ही में किस देश ने ‘बेसिक प्लान ऑन ओशियन पॉलिसी’ को अपनाया है?

(A) श्रीलंका 
(B) इंडोनेशिया 
(C) जापान 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (C) जापान 

4. हाल ही में किस देश के एथलीट ‘निजेल अमोस’ पर डोपिंग की वजह से तीन साल का प्रतिबंध लगा है?

(A) केन्या 
(B) नामीबिया 
(C) सूडान 
(D) बोत्स्वाना 
उत्तर- (D) बोत्स्वाना 

5. हाल ही में भारत का पहला ‘इंटरनेशनल मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क’ कहाँ बन रहा है?

(A) राजस्थान 
(B) असम 
(C) महाराष्ट्र 
(D) उत्तर प्रदेश 
उत्तर- (B) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*