Today’s Current Affairs in Hindi | 10 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

10 जनवरी 2024 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023’ प्रदान किए हैं।
  2. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ‘मोहम्मद शमी’ को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  3. हाल ही में ‘गेब्रियल अटल’ फ्रांस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने है।
  4. हाल ही में दिग्गज संगीत सम्राट ‘उस्ताद राशिद खान’ का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  5. हाल ही में 10 जनवरी कोविश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा।
  6. हाल ही में नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘भारत गतिशील वैश्विक प्रदर्शनी 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  7. हाल ही में ‘भारत’ यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वें सेशन की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा।
  8. हाल ही में भारतीय अमेरिकी शिक्षाविद ‘प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा’ का निधन हो गया है।
  9. हाल ही में जर्मनी देश के दिग्गज फुटबॉलर ‘फ्रेंज बेकनबाउर’ का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति ‘जोस रामोस होर्ता’ के साथ द्विपक्षीय बैठक की है।
  11. हाल ही में Golden Globe Awards 2024 में ‘क्रिस्टोफर नोलन’ को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है।
  12. हाल ही में ‘साउथ कोरिया’ ने कुत्ते के मांस की खपत और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।
  13. हाल ही में मणिपुर राज्य में ‘कॉलेज फगथांसी मिशन 2024’ की शुरुआत हुई है।
  14. हाल ही में गांधी नगर के महात्‍मा मंदिर में 10वें ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन किया जाएगा।
  15. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर्थस्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से देशभर में ‘स्वच्छ मंदिर’ अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें – 2006 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी विश्व हिंदी दिवस की घोषणा

10 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में ‘इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट 2024’ शुरू हुआ है?

(A) महाराष्ट्र
(B) गोवा
(C) तमिलनाडु
(D) कर्नाटक
उत्तर- गोवा

2. हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस देश में ‘भारत पार्क’ बनाया जाएगा? 

(A) अमेरिका
(B) जापान
(C) संयुक्त अरब अमीरात
(D) जर्मनी
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात 

3. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फ़ूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’ का उद्घाटन किया है? 

(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) गुजरात
(D) पंजाब

उत्तर- मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्घाटन किया है।)

4. हाल ही में किसने अपनी आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी: एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी है?

(A) अरिंदम बागची
(B) वी श्रीनिवासन
(C) मनोज मुकुंद नरवणे
(D) पी संतोष
उत्तर- मनोज मुकुंद नरवणे

5. हाल ही में टाटा पॉवर ने किस राज्य में 70,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की घोषणा की है?

(A) आंध्र प्रदेश
(B) पश्चिम बंगाल
(C) तेलंगाना
(D) तमिलनाडु
उत्तर- तमिलनाडु

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment