Today’s Current Affairs in Hindi | 04 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

04 जनवरी 2024 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘सऊदी अरब’ ब्रिक्स समूह का पूर्ण सदस्य बना है।
  2. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ का उद्घाटन किया है।
  3. हाल ही में ‘सुक्सेस मसरा’ को चाड देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लक्षदीप’ में 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास-परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
  5. हाल ही में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ‘अरिंदम बागची’ को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  6. हाल ही में ‘अनाहत सिंह’ ने एडिनबर्ग में आयोजित गर्ल्स अंडर-19 स्पर्धा में स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश-2023 का खिताब अपने नाम किया है।
  7. हाल ही में जयपुर में पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन का ’58वां अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा।
  8. हाल ही में गुजरात राज्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया गया है।
  9. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ (PM Vishwakarma Scheme) लागू करने वाला पहला केंद्र-शासित प्रदेश बना है।
  10. हाल ही में 3 जनवरी को भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई है। 
  11. हाल ही में ‘पंजाब’ दुर्घटना संभावित साइटों को नेविगेशन प्लेटफॉर्म पर मैप करने वाला पहला राज्य बना है।
  12. हाल ही में ‘गीतिका मेहता’ को निविया इंडिया ने अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  13. हाल ही में वर्ष 2023 में भारत में बाघों की मृत्यु के मामले में ‘महाराष्ट्र’ शीर्ष राज्य रहा है।
  14. हाल ही में इंडोनेशिया देश में ‘माउंट मेरापी’ ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है।
  15. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार ने आपदाओं की पूर्व चेतावनी के लिए ‘राहत वाणी केंद्र’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – 1906 में आज ही के दिन किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की रखी थी आधारशिला

04 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने एक नई ई गवर्नेंस पहल ‘K-स्मार्ट’ को लॉन्च किया है?

(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) केरल
(D) तेलंगाना
उतर- केरल

2. हाल ही में किसने ‘पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया‘ के CMD के रूप में कार्यभार संभाला है?

(A) सुधांश पंत
(B) प्रमोद अग्रवाल
(C) रवींद्र कुमार त्यागी
(D) संजीव खन्ना
उतर- रवींद्र कुमार त्यागी

3. हाल ही में कृषि विज्ञान में योगदान के लिए किसे प्रतिष्ठित ‘एम.एस स्वामीनाथन पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है?

(A) रशिम शुक्ला
(B) बी.आर कंबोज
(C) पूनम खेत्रपाल सिंह
(D) सुकृता पोल कुमार
उतर- बी.आर कंबोज 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘हाटी समुदाय’ को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला है?

(A) मेघालय
(B) त्रिपुरा
(C) उत्तराखंड
(D) हिमाचल प्रदेश
उतर- हिमाचल प्रदेश

5. हाल ही में किस देश ने 2024 ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है?

(A) भारत
(B) चीन
(C) रूस
(D) ब्राजील
उतर- रूस

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*