Today’s Current Affairs in Hindi | 15 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में तेलंगाना राज्य में, सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में छठा ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग और मिष्ठान्न महोत्‍सव’ शुरू हुआ है।
  2. हाल ही में 14 जनवरी को 8वां ‘सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में ‘युवराज फ्रेडरिक X’ डेनमार्क के नए राजा बने हैं।
  4. हाल ही में भारत और मालदीव के बीच उच्‍च स्‍तरीय ‘कोर ग्रुप’ की पहली बैठक माले में संपन्न हुई है।
  5. हाल ही में मशहूर शायर ‘मुनव्वर राणा’ का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  6. हाल ही में नई दिल्ली में भारत-अमेरिका की ‘संयुक्त व्यापार नीति फोरम’ की 14वीं मंत्री स्तरीय बैठक हुई हैं।
  7. हाल ही में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC) ने मणिपुर राज्य के थौबल जिले से ‘भारत जोडो न्‍याय यात्रा’ शुरू की है।
  8. हाल ही में दीव में हुए ‘बीच गेम्स 2024′ में मध्य प्रदेश चैंपियन बना है।
  9. हाल ही में सिक्किम राज्य में दुर्लभ ‘तिब्‍बती भूरे भालू’ पाए गए हैं।
  10. हाल ही में महाराष्‍ट्र के पूर्व लोकसभा सदस्‍य ‘मिलिंद देवडा’ शिव सेना पार्टी में शामिल हुए हैं।
  11. हाल ही में ‘आइसलैंड’ में ज्वालामुखी विस्फोट होने के बाद आपातकाल की घोषणा की गई हैं।
  12. हाल ही में यमुना किनारे बांसेरा बैम्बू पार्क में दिल्ली का पहला ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव’ शुरू हुआ है।
  13. हाल ही में ‘मालदीव’ ने 15 मार्च तक भारतीय सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। 
  14. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिले में ‘अटपाडी संरक्षण रिजर्व’ स्थापित करने की घोषणा की गई है। 
  15. हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ‘यूक्रेन’ को ढाई अरब पाउंड की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें –  हर वर्ष आज ही के दिन मनाया जाता है सेना दिवस, जानें अन्य घटनाएं

15 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 14 नई ‘लाइब्रेरियों’ का उद्घाटन किया है?

(A) कर्नाटक
(B) पंजाब
(C) आंध्र प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- पंजाब 

2. हाल ही में भारत का पहला केंद्र वित्त पोषित ‘गाय अभ्यारण’ कहाँ बनाया जाएगा?

(A) मुजफ्फरनगर
(B) अमृतसर
(C) हिसार
(D) इंदौर
उत्तर- मुजफ्फरनगर 

3. हाल ही में ‘सेना दिवस’ की पूर्व संध्‍या पर खान भव्‍य सेना बैंड संगीत समारोह का आयोजन किया गया है?

(A) अहमदाबाद
(B) पटना
(C) लखनऊ
(D) बेंगलुरु
उत्तर- लखनऊ 

4. हाल ही में किस राज्य में फसल कटाई का त्योहार ‘माघ बिहू’ मनाया जा रहा है?

(A) बिहार
(B) असम
(C) त्रिपुरा
(D) मेघालय
उत्तर- असम

5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने स्नातक या फिर डिप्लोमाधारी बेरोजगार युवाओं लिए ‘युवा निधि योजना’ शुरू की है?

(A) राजस्थान
(B) उत्तराखंड
(C) तेलंगाना
(D) कर्नाटक
उत्तर- कर्नाटक 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*