Today’s Current Affairs in Hindi | 08 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 08 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 08 जून को दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस(World Oceans Day) मनाया जाता है। 
  2. 12 जून 2024 से आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी ‘अमरावती’ होगी।
  3. भारतीय निशानेबाज ‘सिफ्त कौर समारा’ ने आईएसएसएफ विश्व कप 2024 में कांस्य पदक जीता है। 
  4. 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 
  5. ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने पाकिस्तान, सोमालिया, डेनमार्क, पनामा और ग्रीस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना है।
  6. भारत के ‘अमन सहरावत’ ने हंगरी के बुडापेस्ट में कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में रजत पदक अपने नाम किया है।
  7. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 4 अरब 83 करोड डॉलर बढ़कर ‘651 अरब 50 करोड डॉलर’ के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
  8. प्रख्यात वन्यजीव जीवविज्ञानी ‘ए.जे.टी.जॉनसिंह’ का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  9. भारत और ‘अमेरिका’ के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है। 
  10. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘कमल किशोर सोन’ ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। 

यह भी पढ़ें – 1948 में आज ही के दिन एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच शुरू की थी हवाई सेवा

08 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच 6वीं स्टाफ वार्ता कहाँ संपन्न हुई है?

(A) अहमदाबाद  
(B) नई दिल्ली 
(C) बेंगलुरु 
(D) चेन्नई 
उत्तर- नई दिल्ली

2. भारत और किस देश के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल की पहली बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई है? 

(A) क़तर 
(B) फिलीपींस
(C) मोजाम्बिक
(D) साइप्रस 
उत्तर- क़तर

3. 2025 में 81वीं IATA वार्षिक आम बैठक की मेजबानी कौनसा देश करेगा?

(A) चीन 
(B) भारत
(C) रूस  
(D) जर्मनी
उत्तर- भारत 

4. भारत के किस फुटबॉल खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया है?

(A) सुनील छेत्री
(B) गुरमीत सिंह
(C) धीरज सिंह मोइरांगथेम
(D)  रोहित दानू 
उत्तर- सुनील छेत्री 

5. एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी कौन बनी है?

(A) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(B) एनवीडिया
(C) वॉलमार्ट
(D) बर्कशायर हैथवे
उत्तर- एनवीडिया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*