Today’s Current Affairs in Hindi | 07 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 August 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 07 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरधा दिवस (National Handloom Day) मनाया जाता है।
  2. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘वैश्विक मेडटेक सम्‍मेलन-2024’ को संबोधित किया है। 
  3. नोबेल विजेता ‘मोहम्मद यूनुस’ (Muhammad Yunus) काे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेता चुना गया है। 
  4. ‘गति शक्ति विश्वविद्यालय’ ने एयरबस के सहयोग से नई दिल्ली में विमानन क्षेत्र के लिए अपना पहला कार्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। 
  5. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 07 अगस्त को 10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को संत कबीर और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान करेंगे। 
  6. भारत की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में पिछले दस वर्षों में ‘165 प्रतिशत’ की वृद्धि दर्ज की गई है। 
  7. बांग्लादेश में ‘मेजर जनरल जियाउल अहसन’ को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। 
  8. 2024 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली भारतीय कंपनी बन गई है।
  9. भारत 6 से 8 अगस्त तक नई दिल्ली में प्रथम ‘बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। 
  10. पेरिस ओलंपिक में पचास किलोग्राम फ्री स्टाइल महिला कुश्ती में ‘विनेश फोगाट’ ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया है। 

यह भी पढ़ें –  1925 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का हुआ था जन्म 

07 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से किसे सम्मानित किया गया है?

(A) द्रौपदी मुर्मु
(B) जगदीप धनखड़
(C) डॉ. अमिता बिरला
(D) नरेंद्र मोदी
उत्तर- द्रौपदी मुर्मु

2. भारत ने पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ की मेजबानी किस राज्य से की है?

(A) पंजाब  
(B) राजस्थान
(C) तमिलनाडु
(D) छत्तीसगढ़
उत्तर- तमिलनाडु 

3. भोटो जात्रा समारोह किस देश में संपन्न हुआ है?

(A) भूटान   
(B) नेपाल 
(C) अफगानिस्तान 
(D) श्रीलंका
उत्तर- नेपाल 

4. केंद्र सरकार ने किस राज्य के आदिचुंचनगिरी को मोर अभयारण्य घोषित किया है?

(A) तमिलनाडु 
(B) आंध्र प्रदेश
(C) तेलंगाना  
(D) कर्नाटक 
उत्तर- कर्नाटक 

5. वर्ष 2014 के बाद से विभिन्न देशों से कितनी भारतीय कलाकृतियों को स्वदेश वापस लाया गया है? 

(A) 300 
(B) 345 
(C) 380 
(D) 402 
उत्तर- 345

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*