Today School Assembly News Headlines (19 June) : स्कूल असेंबली के लिए 19 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (19 June) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (19 June) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (19 June)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (19 June) इस प्रकार हैंः

  • सरकार ने ‘5G इंटेलिजेंट विलेज’ और ‘क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम’ पर प्रस्ताव मांगे।
  • फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया।
  • अजीत डोभाल ने अमेरिका-भारत ICET बैठक की अध्यक्षता की, रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी के लिए दृष्टिकोण निर्धारित किया।
  • अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
  • 1 जुलाई को नए आपराधिक कानून लागू होंगे: अर्जुन राम मेघवाल।
  • कंचनजंगा एक्सप्रेस में दुर्घटना के कारण 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 
  • विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने चार राज्यों में चुनावी समन्वयकों की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • IAF Agniveer 2024 : भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
  • NCERT के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा है कि NCERT की किताबों में भारत और इंडिया का उपयोग किया जाएगा।
  • JoSAA 2024 : जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट 20 जून को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।
  • NEET PG 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
  • विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 के लिए 5 भारतीय स्कूल शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
  • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गई।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
  • आईएमडी ने उत्तर भारत में गर्मी की लहर जारी रहने का अनुमान लगाया, पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद।
  • भारत में अब तक का सबसे अधिक 3 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए, हुंडई ने आईपीओ के लिए आवेदन किया।
  • एसबीआई ने सभी अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बीपीएस की वृद्धि की।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • यूरोपीय संघ के पर्यावरण मंत्रियों ने पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्वास के लिए प्रकृति बहाली कानून को मंजूरी दी।
  • अमेरिका ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।
  • उत्तर कोरिया-रूस सैन्य संबंधों को मजबूत करने की चिंताओं के बीच पुतिन प्योंगयांग का दौरा करेंगे।
  • इजरायली पीएम नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष के बीच 6 सदस्यीय युद्ध मंत्रिमंडल को भंग कर दिया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • ICC पुरुष T20 विश्व कप सुपर 8 टीमें फाइनल; 19 जून से शुरू होंगे मैच।
  • नीरज चोपड़ा मंगलवार को फिनलैंड में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में एक्शन में होंगे।
  • T20 विश्व कप: बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर 8 चरण में अंतिम स्थान हासिल। किया।
  • T20 विश्व कप में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 83 रनों से हराया; बांग्लादेश सुपर 8 में पहुंचा।
  • दीक्षा डागर ने लेडीज इटैलियन ओपन गोल्फ में छठा स्थान हासिल किया।
  • एशियाई टीम स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की महिलाएं 5वें और पुरुष 6वें स्थान पर रहे।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

19 जून के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2005 में 19 जून को ही फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया था।
  • 2004 में 19 जून को ही भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • 2002 में आज ही के दिन पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया।
  • 1968 में आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।
  • 1948 में 19 जून को ही सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया था।
  • 1968 में आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • 1947 में आज ही के दिन मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ था।
  • 1945 में 19 जून को ही म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

मुझे विश्वास है कि प्रति व्यक्ति एक प्रतिभा के साथ पैदा होता है बस हमें ज़रूरत होती है उस प्रतिभा को निखारने की हमें हमेशा कुछ उपयोगी चीज़ों को जानने और सीखने की इच्छा रखनी चाहिए- सोफोकल्स Sophocles.

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (19 June) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*