Latest Today School Assembly News Headlines in Hindi 14 February 2025: सुबह की प्रार्थना सभा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का अहम हिस्सा है। यह न केवल दिन की शुरुआत को सकारात्मक बनाती है, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नवीनतम घटनाओं से भी परिचित कराती है। असेंबली के दौरान प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल-जवाब और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय समाचार भी साझा किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में अपडेट रहना जरूरी है, खासकर छात्रों के लिए। यह न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि समाज, राजनीति, विज्ञान, खेल और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों से भी जोड़ता है। इसी उद्देश्य से, हम आपके लिए 14 फरवरी 2025 की Today School Assembly News Headlines in Hindi लेकर आए हैं, ताकि आप देश-दुनिया की अहम खबरों से जुड़ सकें। तो आइए, जानते हैं आज की खास सुर्खियाँ!
This Blog Includes:
- आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly 14 February 2025
- 5 News Headlines for School Assembly in Hindi
- महाकुंभ संबंधित स्कूल असेंबली के लिए समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां (Education School Assembly News Headlines in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly National News Headlines in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly International News Headlines in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)
- आज का इतिहास (Today History in Hindi)
- आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly 14 February 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (14 February) इस प्रकार हैंः
- आयकर कानून में बड़ा सुधार: निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नया विधेयक पेश किया, 1961 अधिनियम की जगह 2026 से लागू होगा नया कानून।
- आज यानि 14 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा विश्व जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 फरवरी को जम्मू दौरे पर, वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- महाकुंभ 2025: निराश्रित बुजुर्गों के लिए सेवा और समर्पण की मिसाल, 2000 वृद्धजनों को संगम स्नान कराने की अनूठी पहल
- CPCB का ईपीआर ई-वेस्ट पोर्टल: ई-कचरा प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान, निर्माताओं और पुनर्चक्रणकर्ताओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य
- भारत सरकार का पूर्वोत्तर विकास अभियान: 5.74 लाख करोड़ रुपये व्यय, प्रमुख मंत्रालयों और राज्य सरकारों के सहयोग से विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन जारी
- राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के लिए 14-22 फरवरी तक विशेष अभियान, PMKSSY (प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना) के तहत लाभ उठाने का सुनहरा अवसर
5 News Headlines for School Assembly in Hindi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं-
- श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 14 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति।
- आयकर अधिनियम, 1961 के सरलीकरण हेतु आयकर विधेयक, 2025 संसद में पेश, कर संरचना को स्पष्ट और सुलभ बनाने पर जोर।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को दिल्ली में पहले SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे, जहां राजनीति, खेल, कला, मीडिया, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र के नेता अपनी नेतृत्व यात्रा साझा करेंगे।
- 13 फरवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा’ में टेक्नोलॉजी पर खास सत्र, ‘टेक्निकल गुरुजी’ और राधिका गुप्ता ने छात्रों संग की चर्चा
- परीक्षा पर चर्चा 2025: दूसरे एपिसोड (12 फरवरी 2025) में दीपिका पादुकोण ने 60 छात्रों संग की मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा, अपने संघर्षों से मिली सीख साझा की।
महाकुंभ संबंधित स्कूल असेंबली के लिए समाचार सुर्खियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाकुंभ (Mahakumbh 2025) संबंधित स्कूल असेंबली के लिए समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैं-
- महाकुंभ 2025 में चार नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयागराज पहुंची गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम
- महाकुंभ 2025: 14 फरवरी को संगम क्षेत्र में 15 हजार सफाई कर्मचारी गंगा तट पर 10 किमी तक सफाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
- महाकुंभ 2025: 15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान तेज करेंगे।
- 16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा एक साथ चलने का बनेगा विश्व रिकॉर्ड
- महाकुंभ 2025: 17 फरवरी को 10,000 हाथों की छाप से बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां (Education School Assembly News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः
- असम में प्राइमरी शिक्षक के 4500 पदों पर भर्ती, पंजीकरण 15 फरवरी से शुरू; आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025।
- CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक एकल पाली में आयोजित होगी।
- परीक्षा पर चर्चा: ‘टेक्निकल गुरुजी’ और राधिका गुप्ता ने बताया, पढ़ाई में टेक्नोलॉजी को कैसे बनाएं मजबूत साथी
- ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 – 14 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज (पेपर 1) और मास मीडिया कम्युनिकेशन की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से।
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly National News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः
- भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
- 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं दीं और 23 फरवरी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए सुझाव आमंत्रित किए।
- राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 2856.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जिसमें से 976.4 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत।
- रेल प्रशासन द्वारा कुंभ मेला विशेष ट्रेन 06221 मैसूर-लखनऊ 14 फरवरी को संचालित होगी, जो इटारसी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ 16 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी।
- महाकुंभ का अनोखा संगम! चार दिनों में रचा जाएगा चार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का इतिहास, कुंभ 2019 में बने थे तीन विश्व रिकॉर्ड
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly International News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः
- भारत-इंडोनेशिया समझौता: परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता सुधार और सहयोग को मिलेगा नया आयाम – श्री प्रतापराव जाधव
- परीक्षा पर चर्चा 2025: एपिसोड में कुवैत और कतर के छात्रों ने AI और शिक्षा पर पूछे सवाल, टेक्नोलॉजी पर खुलकर हुई चर्चा
- व्हाइट हाउस: वाशिंगटन में मुलाकात के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी
- दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी, माइक वॉल्ट्ज, एलन मस्क और विवेक रामास्वामी से मुलाकात करेंगे
- रोमानिया: इली बोलोजान ने अंतरिम राष्ट्रपति पद संभाला, क्लाउस योहानिस ने महाभियोग से बचने के लिए दिया इस्तीफा
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः
- आईपीएल 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को बनाया नया कप्तान, विराट कोहली थे रेस में शामिल
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 19 फरवरी को कराची में पहला मुकाबला, दोपहर 2:30 बजे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: 20 फरवरी को दुबई में दूसरा मुकाबला, भारत और बांग्लादेश होंगे आमने-सामने
- कराची में खिताबी भिड़ंत: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज (14 फरवरी 2025)
- Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI: हरारे में वनडे सीरीज़ की शुरुआत, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की पहली टक्कर आज यानी 14 फरवरी को।
- Sri Lanka vs Australia, 2nd ODI: कोलंबो में भिड़ेंगी श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया, आज 14 फरवरी को वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच ।
- Namibia vs USA, 52nd Match: 14 फरवरी को होंगी अल अमरात में नामीबिया और अमेरिका की टीम आमने-सामने, अंकतालिका में बढ़त का मौका
- Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 1st Match (WPL 2025) : महिला प्रीमियर लीग 2025 का आगाज, गुजरात जायंट्स और आरसीबी वुमन में मुकाबला
- फोर्ड ट्रॉफी 2025 में 14 फरवरी को तीन अहम मुकाबले – सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे शुरू होंगे, जिनमें शीर्ष टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
- ऑकलैंड बनाम नॉर्दर्न नाइट्स – 14 फरवरी को ईडन पार्क आउटर ओवल, ऑकलैंड में होगा 22वां मैच, मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे शुरू होगा।
- सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स बनाम कैंटरबरी – मैकलीन पार्क, नेपियर में 14 फरवरी को खेला जाएगा 23वां मुकाबला, जो भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे शुरू होगा।
- वेलिंगटन बनाम ओटागो – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में 14 फरवरी को होगा 24वां मैच, भारतीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे से लाइव एक्शन।
आज का इतिहास (Today History in Hindi)
`14 फरवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः
- 2007: नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए ‘सरस्वती सम्मान’ (2008) दिया गया।
- 2005: दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को एक्टिवेट किया गया।
- 1993: भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने 400 विकेट और 5,000 रनों का रिकॉर्ड बनाया।
- 1972: अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
- 1952: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज का जन्म।
- 1924: न्यूयॉर्क में IBM (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) की स्थापना।
- 1920: शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना।
- 1912: लंदन के पास ग्रोटन शहर में पहली डीजल पनडुब्बी का निर्माण।
- 1899: अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
- 1881: भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कोलकाता में हुई।
पढ़िए अन्य 14 फरवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं कौनसी थी इस लिंक के द्वारा
आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
जब तक हमारे मन में इच्छाएं रहेगी, तब तक हमें न तो शांति मिल सकती है और ना ही ईश्वर की भक्ति जाग सकती है। – स्वामी रामकृष्ण परमहंस
स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अन्य अनमोल विचार पढ़ें
संबंधित आर्टिकल
- स्कूल असेंबली के लिए 13 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 12 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 11 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 9 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 8 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 7 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 6 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 5 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 4 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 3 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 2 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 1 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi 14 February 2025 का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।