Today School Assembly News Headlines (11 July) : स्कूल असेंबली के लिए 11 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (11 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (11 July) इस प्रकार हैंः

  • डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया। 
  • प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति पुतिन से रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार मिला।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की।
  • उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दूरसंचार उपकरण विनिर्माण की बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार हो गई। 
  • कोयला मंत्रालय थर्मल पावर प्लांट से उत्पन्न फ्लाई ऐश का उचित निपटान और पुनःउपयोग सुनिश्चित करेगा। 
  • वित्त मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के बैंकों से वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत अधिक ऋण देने का आग्रह किया। 
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संकट को हल करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। 
  • सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने के लिए और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • आईआईटी जोधपुर नए शैक्षणिक सत्र से हिंदी में बीटेक कोर्स शुरू करेगा।
  • IGNOU ने ODL मोड के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और क्वालिटी मैनेजमेंट में बीएससी शुरू किया।
  • CTET आंसर-की 2024 जल्द ही पेपर 1,2 के लिए जारी होने की संभावना है। 
  • कर्नाटक SSLC सप्लाई रिजल्ट 2024 घोषित किया जा चुका है।
  • IP यूनिवर्सिटी ने बीटेक कार्यक्रम में लेटरल एंट्री के लिए शेड्यूल जारी किया।
  • CA रिजल्ट 11 जुलाई को जारी होने की संभावना है।
  • CUET UG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET UG का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दूरसंचार उपकरण विनिर्माण की बिक्री INR 50 हजार करोड़ के पार।
  • आईएमडी ने अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया।
  • संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग अगले 100 दिनों में देश भर में 5 हजार डाक चौपाल आयोजित करेगा।
  • सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव चल रहे हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और यूएई ने 12वीं संयुक्त समिति की बैठक में रक्षा संबंधों को मजबूत किया।
  • दक्षिणी गाजा के एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 25 फिलिस्तीनी मारे गए।
  • श्रीलंकाई प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में शामिल हुए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे।
  • श्रीलंका की लिट्रो गैस के लिए बोली लगाने के लिए आठ पक्ष योग्य हुए।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरिल ने टेक्सास में 2 मिलियन से अधिक लोगों की बिजली काट दी।
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति और पोलिश प्रधानमंत्री ने वारसॉ में द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
  • विंबलडन: रूस के डेनियल मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराया।
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया; सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
  • भारतीय फास्टर बाॅलर जसप्रीत बुमराह को जून 2024 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
  • गगन नारंग पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन होंगे।

यह भी पढ़ें- Today’s News in English: Check out the School Assembly News Headlines for 11 July 2024

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

11 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2010 में फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता था। 
  • 2008 में आज ही के दिन पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए थे।
  • 2007 में न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में 11 जुलाई को ही चर्चित चित्रकार MF हुसैन ने चीफ गेस्ट के तौर पर भाग लिया था। 
  • 2006 में आज ही के दिन मुंबई में बम धमाकों में 209 लोग मारे गए थे।
  • 2004 में मुंबई में 11 जुलाई को ही 7 रेल बम विस्फोट हुए थे।
  • 2002 में आज ही के दिन चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्राइम मिनिस्टर बनीं थीं।
  • 1995 में 11 जुलाई को ही बोस्निया में 7 हजार से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया था।
  • 1979 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब भूमि पर गिरी थी। 
  • 1977 में 11 जुलाई को ही मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था।
  • 1902 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1857 में 11 जुलाई के दिन ही भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म हुआ था।
  • 2003 में 11 जुलाई को ही भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन हुआ था।
  • 2011 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक और सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन हुआ था।
Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 July) (1)

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

एक हज़ार मील सफलता की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम से ही होती है– लाओ त्सू (Lao Tzu).

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (11 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*