TCS Exam Date 2024: आज है रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, 17 जुलाई को होगा एग्जाम

1 minute read
TCS Exam Date 2024

TCS NQT की फुलफॉर्म Tata Consulting Services – National Qualifier Test होती है। TCS Exam Date 2024 NQT जुलाई सेशन के लिए जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। TCS NQT के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 4 जुलाई तक किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है।

TCS Exam Date 2024

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
TCS NQT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
TCS NQT के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट4 जुलाई 2024
TCS NQT एडमिट कार्डसूचित किया जाएगा
TCS Exam Date 202417 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें: TSGENCO Exam Date 2024: AE पद के लिए 14 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

TCS NQT के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

TCS NQT के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • TCS के नेक्स्ट स्टेप पोर्टल https://nextstep.tcs.com/campus/#/ को विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर रजिस्टर टैब पर क्लिक करें और अप्लाई करें।
  • अब मोड ऑफ टेस्ट का चयन करें।
  • अब अपनी एप्लीकशन स्टेटस को कन्फर्म करें।
  • इसके बाद अपने एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

TCS NQT एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

TCS NQT एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप 1 : कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड मेल आईडी पर एडमिट कार्ड लिंक भेजा जाएगा।
  • स्टेप 2 : लिंक मिलने के बाद, अपने TCS NQT लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
  • स्टेप 3 : लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा।
  • स्टेप 4 : अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: NICL AO Mains Exam Date 2024: 274 पदों पर वैकेंसी के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

TCS NQT के लिए एग्जाम पैटर्न

TCS NQT के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

सेक्शनटोटल क्वेश्चनड्यूरेशन (मिनट)
Part A – Cognitive SkillsVerbal Ability2430
Reasoning Ability3050
Numerical Ability2640
Part B – ProgrammingProgramming Logic1015
Hands-on Coding245
Total —92 Questions180 Minutes

यह भी पढ़ें: CSEET 2024 Exam Date: 6 जुलाई को होगा एग्जाम, जारी हुआ एडमिट कार्ड

उम्मीद है कि TCS Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*