Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling: अलॉटेड इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख आज, इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

1 minute read

Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling Round 1: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) तमिलनाडु NEET UG कॉउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट के बाद शॉर्टलिस्टड कैंडिडेट्स को 7 से 11 अगस्त के बीच सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फीस और बॉन्ड के साथ अपने अलॉटेड इंस्टिट्यूट या कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। 

आपको बता दें कि DMER तमिलनाडु ने 6 अगस्त को TN NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे कैंडिडेट्स DMER की ऑफिशियल वेबसाइट tnmedicalselection.net पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

तमिलनाडु MBBS सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैंडिडेट्स द्वारा भरे गए विकल्पों, NEET UG स्कोर, स्टेट मेरिट रैंक, रिजर्वेशन और अथॉरिटी द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों के आधार पर घोषित किया गया है। आइए जानते हैं Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling Round 1 से संबंधित सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जानकारी।  

यह भी पढ़ें – NEET UG Round 2 Counselling 2023

कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

यहाँ कैंडिडेट्स को Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling Round 1 के समय जरूरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को तमिलनाडु नीट यूजी कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*