NEET UG 2023: NTA जल्द जारी करेगा एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानिए NEET एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट

1 minute read
NEET UG Exam NTA jald jari krega Advance City Intimation Slip, janiye neet exam ki latest update

NTA जल्द ही NEET एग्जाम सेंटर्स के लिए कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में सूचित करने के लिए NEET UG 2023 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। पिछले रुझानों के अनुसार, NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स इस सप्ताह किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि NEET एग्जाम 7 मई को कंडक्ट किया जाएगा। 

NEET UG 2023: NTA लेटेस्ट नोटिफिकेशन 

NTA ने NEET UG 2023 क्वेश्चन पेपर के माध्यम के संबंध में नोटिस जारी किया है। NTA ने अपनी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा कि इंग्लिश का विकल्प चुनने वाले कैंडिडेट्स को केवल इंग्लिश में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। वहीं ‘हिंदी’ का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को इंग्लिश और हिंदी में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा NTA ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को चयनित क्षेत्रीय भाषा और इंग्लिश में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – जानिए NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित सभी अहम जानकारियां

NEET UG 2023 एग्जाम पैटर्न 

यहां NEET 2023 एग्जाम के बारे में बताया जा रहा है-

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा। 

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

यह भी पढ़ें –NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023 के लिए इस वर्ष 21 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने किया अप्लाई, जानिए देश के गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज की सीटों के बारे अहम जानकारी

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*