NEET UG 2024: NTA ने विदेश में बनाए नए एग्जाम सेंटर्स, यहाँ देखें लिस्ट 

1 minute read
NEET UG 2024 Abroad New Center List

NEET UG 2024 Abroad New Center List: नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 09 फरवरी से  neet.ntaonline.in पर शुरू हुआ है। बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन विंडो 09 मार्च तक ओपन रहेगी। वहीं जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही भारत में एग्जाम सेंटर्स का चयन कर लिया है और विदेशी सेंटर्स के विकल्प के बिना फीस का भुगतान किया है, उन्हें नीट यूजी 2024 एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस के दौरान अपने सेंटर और देश की चॉइस को चुनने का विकल्प मिलेगा। आइए जानते हैं NEET UG 2024 Abroad New Center List की सभी जानकारी। 

ये होंगे NTA के विदेशी एग्जाम सेंटर्स 

NEET UG 2024 के लिए 09 फरवरी से एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। वहीं इस दौरान ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ (NTA) का नया नोटिफिकेशन आया है जिसमें विदेशों में नए एग्जाम सेंटर की अहम जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक NTA की ओर से ये विदेशी सेंटर (NEET UG 2024 Abroad New Center List) जोड़े गए हैं:

  • कुवैत सिटी
  • दुबई
  • अबू धाबी 
  • बैंकॉक
  • कोलंबो 
  • दोहा
  • काठमांडू
  • कुआलालंपुर
  • लागोस 
  • मनामा 
  • मस्कट 
  • रियाद 
  • शारजाह 
  • सिंगापुर 

एप्लीकेशन फॉर्म में कर सकेंगे करेक्शन 

बता दें कि जिन कैंडिडेट्स ने शुरुआत में भारत के एग्जाम सेंटर्स का चयन किया था और फीस भी सबमिट कर दी थी। लेकिन अब वह विदेशी एग्जाम सेंटर का चयन करना चाहते हैं उन्हें  NEET UG 2024  एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस के दौरान अपने सेंटर और देश की चॉइस को चुनने का विकल्प मिलेगा। इसी तरह विदेश में रहने वाले कैंडिडेट्स जो विदेशी शहरों में जाना चाहते हैं, वे भी फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें इसके लिए अतिरिक्त फीस देना अनिवार्य होगा।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*