सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के री एग्जाम की फेक नोटिफिकेशन वायरल, यूपी पुलिस ने बताई मैसेज के पीछे की सच्चाई 

1 minute read
social media par up police bharti pariksha ke re exam ki fake news viral

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस भर्ती री एग्जाम के लिए एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लिखे नोटिस के मुताबिक़ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दोबारा आयोजित किए जाने का दावा किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। 

फरवरी में आयोजित की गई थी परीक्षा 

 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने की ख़बरों के चलते यह एग्जाम रद्द कर दिया गया था। अब इस परीक्षा के संबंध में फेक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2024 जून में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस खबर को फेक बताया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के री एग्जाम के संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस अभी तक जारी नहीं किया गया है। 

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 18 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

यूपी पुलिस ने दी भ्रमित किए जाने वाले दावों से बचने की सलाह 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कैंडिडेट्स को ऐसे भ्रमित करने वाले दावों से बचकर रहने के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक़ कैंडिडेट्स सोशल मीडिया की किसी भी इस प्रकार की भ्रमित करने वाली खबर पर भरोसा न करें। भर्ती परीक्षा से संबंधित कोई भी अधिसूचना सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पुलिस ने कैंडिडेट्स को भर्ती संबंधित किसी भी अपडेट के लिए समय समय पर  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को देखते रहने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें : 17 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

पूरी तरह से झूठा है मैसेज  

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा दोबारा आयोजित कराए जाने की खबर वाला मैसेज पूरी तरह से झूठा और भ्रमित करने वाला है। कैंडिडेट्स को किसी भी इस प्रकार के भ्रमित करने वाले मैसेज से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसे किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने से पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक सूत्रों से उस दावे की सच्चाई मालूम कर लें। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*