शिक्षा मंत्रालय ने NCERT से हर साल पुस्तकों की समीक्षा कर उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए 

1 minute read
shiksha mantralay ne ncert se har saal pustako ki sameeksha kar unhe update karne ke nirdesh diye

भारत का शिक्षा मंत्रालय लगातार भारत की व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्रालय की ओर से NCERT को पाठ्य पुस्तकों को हर साल समीक्षा कर उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि NCERT 2017 से बीच बीच में लगातार पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा करता रहा है। 

भ्रमित ख़बरों को गलत साबित करने के लिए मंत्रालय ने उठाया कदम 

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से NCERT को हर साल स्कूल की टेक्स्ट बुक्स की समीक्षा कर उन्हें अपडेट करते रहने का आदेश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह कदम उन सभी ख़बरों को गलत साबित करने के उद्देश्य से लिया गया है जिनमें कहा जाता है कि NCERT पुस्तकों के द्वारा केंद्र सरकार अपना एजेंडा चलाने की कोशिश कर रही है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से NCERT को कहा गया है कि हर साल वह स्कूल की पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा कर उसमें जरूरी बदलाव करेगा। इसके साथ ही उसे नए अपडेट्स भी पाठ्य पुस्तक में जोड़ने होंगे।  

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 2 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

नए फ्रेमवर्क पर काम कर रहा NCERT 

फ़िलहाल NCERT नए फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है। यह नया फ्रेमवर्क न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत तैयार किया गया है। इस नए फ्रेमवर्क में कुछ नए विषय जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि को स्कूल की किताबों में जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस नए फ्रेमवर्क का उद्देश्य स्कूल टेक्स्ट बुक्स को स्टूडेंट्स के लिए अधिक रोचक बनाना भी है। 

2026 में जारी किया जाएगा नया सिलेबस 

NCERT को नए फ्रेमवर्क के आधार पर नया सिलेबस तैयार करने में अभी समय लग रहा है। इस साल NCERT की तरफ से क्लास 3 से 6 तक के लिए नया सिलेबस जारी कर दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक NCERT बाकी क्लासेज़ के लिए अगले वर्ष 2026 में नया सिलेबस जारी कर सकता है। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*