Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer : जानिए आओ मिलकर बचाएं का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर 

1 minute read
Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer

कक्षा 11 की पुस्तक में कई महत्वपूर्ण पाठ हैं, आओ मिलकर बचाएं भी है। इस पाठ के परीक्षा में कई प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer यहां दिए गये हैं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको पाठ का सारांश, लेखक परिचय और Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। 

कवि परिचय 

निर्मला पुतुल का जन्म 6 मार्च 1972 में झारखंड राज्य के दुमका जिले के दुधनी कुरुवा ग्राम में एक गरीब आदिवासी परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा सामान्य रही। उन्होंने आजीविका के रूप में नर्सिंग के पेशे को चुना। इसके बाद उन्होंने इग्नू से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। वे दो दशकों से अधिक समय तक के लिए विस्थापन, पलायन, उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, मानवाधिकार, संपत्ति का अधिकार जैसे विषयों पर व्यक्तिगत, सामूहिक और संस्थागत स्तर पर सक्रिय रही हैं।

इसके साथ ही ग्रामीण और पिछड़ी आदिवासी महिलाओं को जागरूक करने का काम भी वे लगातार करती रही हैं। अपने सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहने के कारण उन्हें उनके गांव की ग्राम पंचायत का मुखिया भी चुना गया।  

निर्मला पुतुल का पहला काव्य संग्रह “नगाड़े की तरह बजते शब्द” वर्ष 2005 में प्रकाशित हुआ था। उनका तीसरा काव्य संग्रह वर्ष 2014 में प्रकाशित में प्रकाशित हुआ था। उनकी कविताओं का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। उनकी रचनाएं विभिन्न स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया गया है। उनकी जीवन पर बनाई फिल्म  ‘बुरू-गारा’ को वर्ष 2010 में पुरस्कार भी मिल चुका है।  

यह भी पढ़ें : जामुन का पेड़ कक्षा 11

आओ मिलकर बचाएं कविता का सारांश 

आओ मिलकर बचाएं कविता (Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer) का सारांश  इस प्रकार है : 

आओ मिलकर बचाएं कविता प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर ज़ोर देती है। कवियित्री निर्मला पुतुल झारखण्ड की संस्कृति और प्रकृति की सुंदरता को बचाने के लिए लोगों को साथ में लाने का आह्वान करती है। 

कविता में नगरीकरण के नकारात्मक प्रभावों के बारे में वर्णन किया गया है। नगरीय संस्कृति के प्रभाव के कारण आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं का नुकसान हो रहा है। कवियित्री लोगों को शहरी संस्कृति और अंधाधुंध शहरीकरण से बचने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान करती हैं।  

कविता में एकजुटता और भाईचारे का सन्देश दिया गया है। कवियित्री लोगों से मिलकर रहने और एक बेहतर समाज बनाने की अपील करती हैं। वे लोगों से आदिवासी संस्कृति को बचाने की अपील करती हैं। वे झारखंड के प्राकृतिक वातावरण को बचाने की भी अपील करती हैं।  

अंत में कवियित्री कविता में विश्वास का सन्देश देती हैं। कवियित्री का मानना है कि यदि हम सब मिलकर प्रयास करें तो हम अपनी संस्कृति, प्रकृति और समाज को पूरी तरह से संरक्षित कर सकते हैं।  

आओ मिलकर बचाएं कविता के प्रश्नोत्तर 

यहाँ आओ मिलकर बचाएं (Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer) कविता के प्रश्नोत्तर दिए जा रहे हैं : 

  1. कविता में कवियित्री किसे बचाने की बात कह रही है? 

उत्तर : कवियित्री निर्मला पुतुल झारखंड की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और सामाजिक मूल्यॉं को बचाने की बात कर रही है।  

  1. कवियित्री नगरीकरण के बारे में क्या सोचती है? 

उत्तर : कवियित्री नगरीकरण के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताती है। उनका मानना है कि शहरी जीवन आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं के लिए खतरा है। 

  1. कविता में सामजिक न्याय और समानता का क्या महत्व है? 

कविता सामाजिक न्याय और समानता की बात करती है। कवियित्री सभी लोगों समान अधिकार और अवसर प्रदान करने का आह्वान करती है।  

  1. कविता में एकजुटता और भाईचारे का क्या सन्देश दिया गया है? 

उत्तर : कविता में कवियित्री साथ में मिलकर काम करने और एक बेहतर समाज बनाने की अपील करती हैं।  

  1. कविता का अंत किस भाव के साथ होता है? 

उत्तर : कविता का अंत आशा और विश्वास के साथ होता है। क़वियित्री का मानना है कि यदि हम सब मिलकर कोशिश करें तो हम अपनी संस्कृति, प्रकृति और समाज को बचा सकते हैं। 

  1. कविता में प्रयुक्त भाषा शैली कैसी है? 

उत्तर : कविता में सरल और सहज भाषा का प्रयोग किया गया है। भाषा में सुंदर और प्रभावशाली शब्दों का प्रयोग इसे और अधिक प्रभावशाली बना देता है।  

  1. कविता का प्रभाव क्या है? 

उत्तर : यह कविता सामजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और एक बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करती है। 

  1. यह कविता एक महत्वपूर्ण सन्देश देती है। यह लोगों को अपनी संस्कृति, प्रकृति और समाज को बचाने के लिए प्रयास करने का सन्देश देती है।  
  2. कविता में कुछ महत्वपूर्ण अंश कौनसे हैं? 

कविता के कुछ महत्वपूर्ण अंश इस प्रकार हैं : 

  • धरती, जल, वन और पवन  
  • अपनी संस्कृति और अपनी परंपरा 
  • मानवता, प्रेम और भाईचारा 
  1. इस कविता से हमें क्या सीख मिलती है? 

उत्तर : इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि हमें अपनी संस्कृति, प्रकृति और समाज को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। 

  1. माटी का रंग प्रयोग करते हुए किस बात की ओर संकेत किया गया है? 

उत्तर : कविता में “माटी के रंग” का प्रयोग करते हुए झारखंड के संथाल परगना के लोगों की स्वाभाविक प्रकृति की और संकेत किया गया है।  

  1. भाषा में झारखंडीपन से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर : भाषा में झारखंडीपन का अर्थ है झारखंड के लोगों की अपनी भाषा। झारखंड के लोगों की अपनी भाषा है, जिसका विशिष्ट उच्चारण और स्वभाव है। यह उनकी संस्कृति को अलग पहचान प्रदान करता है। 

  1. दिल के भोलेपन के साथ अक्खड़पन और जुझारूपन को भी बचाने की ज़रूरत पर बल क्यों दिया गया है? 

उत्तर : कवि यहाँ भोलेपन के साथ अक्खड़पन और जुझारूपन को बचाने की बात इसलिए करती है क्योंकि वे चाहती हैं कि झारखंड के लोगों में  भोलेपन के साथ साथ अपनी संस्कृति और प्रकृति को बचाने के लिए अकड़ और जुझारूपन भी हो। 

  1. प्रस्तुत कविता आदिवासी समाज की किन बुराइयों की तरफ संकेत करती है? 

उत्तर : प्रस्तुत कविता आदिवासी समाज की ऐसी बुराइयों के बारे में बताया गया है जो उनकी संस्कृति को धूमिल कर रहा है। उनके जीवन पर शहरीकरण का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है जिसके कारण वे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। कवियित्री कहती हैं कि संथाली समाज अभी भी अशिक्षित है। 

  1. इस दौर में भी बचाने को बहुत कुछ बचा है से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : कवियित्री का मानना है कि आज विकास के कारण मानवीय मूल्य उपेक्षित हो गए हों, लेकिन इससे प्राकृतिक संपदा नष्ट हो रही है। इसके बावजूद कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिससे इन्हें बचाया जा सकता है। लोगों में विश्वास और उनकी टूटती उम्मीदों को ज़िंदा करना, सपनों को पूरा करना आदि ऐसे तत्व हैं जिन्हें सामूहिक प्रयासों से बचाया है सकता है।  

  1. गांवों को शहरों की किस हवा से बचाने की ज़रूरत है?

उत्तर : गांवों को शहरों की नग्नता और जड़ता से बचाने की ज़रूरत है। 

  1. आदिवासी समाज की वर्तमान स्थिति के बारे में कुछ बताएं।  

उत्तर : आदिवासी समाज आज के समय में खुद को आधुनिक बनाने की दौड़ में अपनी जड़ों को भूलता जा रहा है। शहरीकरण की चमक दमक के चलते वे खुद को पिछड़ा मानने लगे हैं और अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। आज भी वहां शिक्षा की कमी है और कई तरह की कुरीतियां व्याप्त हैं। 

  1. कवियित्री शहरी जीवन को ठंडी दिनचर्या क्यों मानती हैं? 

उत्तर : कवियित्री का मानना है कि शहरी जीवन में भागदौड़ बहुत है लेकिन लोगों में आत्मीयता की कमी है। वहां के जीवन में प्रेम की कमी है। शहरी जीवन दिखावे का जीवन है। शहरी जीवन में स्नेह और गर्माहट महसूस नहीं की जा सकती।  इसलिए कवियित्री जीवन को ठंडी दिनचर्या मानती हैं। 

  1. कविता में किन संथाली हथियारों का प्रयोग किया गया है? 

उत्तर : कविता में धनुष, तीर और कुल्हाड़ी आदि संथाली हथियारों का उल्लेख किया गया है। 

  1. कवियित्री ने वर्तमान परिवेश के लिए क्या कहा है? 

उत्तर : कवियित्री ने वर्तमान परिवेश को अविश्वास भरा कहा है। 

यह भी पढ़ें : NCERT Class 11 Hindi Chapter 4 Bidai Sambhasan : जानिए ‘विदाई संभाषण’ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

MCQ 

  1. आओ मिलकर बचाएं (Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer) कविता के कवि का नाम क्या है? 

(क) रामधारी सिंह दिनकर 

(ख) अवतार सिंह पाश 

(ग) सुमित्रानंदन पंत 

(घ) निर्मला पुतुल 

  1. “आओ मिलकर बचाएं” कविता का अनुवाद किया है?

(क) डॉ. के.के. गोस्वामी 

(ख) डॉ. विचार दास 

(ग) राकेश शर्मा 

(घ) अशोक सिंह 

उत्तर : (घ) अशोक सिंह 

  1. कविता का मुख्य विषय क्या है?  

(क) प्रकृति का वर्णन 

(ख) मानव जीवन का चित्रण 

(ग) पर्यावरण संरक्षण 

(घ) सामाजिक मुद्दे 

उत्तर : (ग) पर्यावरण संरक्षण

  1. कविता में किस प्रकार की भाषा शैली का प्रयोग किया गया है? 

(क) सरल 

(ख) क्लिष्ट  

(ग) प्रतीकात्मक  

(घ) गीतात्मक  

उत्तर : (घ) गीतात्मक 

  1. कविता में प्रकृति का वर्णन कैसे किया गया है? 

(क) सुंदर 

(ख) भयानक  

(ग) खतरनाक 

(घ) प्रदूषित  

उत्तर : (घ) प्रदूषित

  1. कवियित्री में कविता में शहरी दिनचर्या को कैसा बताया है? 

(क) गरम 

(ख) ठंडी   

(ग) शुष्क  

(घ) खुशनुमा   

उत्तर : (ख) ठंडी   

  1. कविता में पर्यावरण संरक्षण का सन्देश कैसे दिया गया है? 

(क) सीधे तौर पर 

(ख) प्रतीकात्मक रूप से 

(ग) उपदेश के रूप में 

(घ) कहानी के रूप में 

उत्तर : (ख) प्रतीकात्मक रूप से 

  1. कविता में सामाजिक मुद्दों का उल्लेख कैसे किया गया है? 

(क)  सीधे तौर पर

(ख) शिक्षाप्रद  

(ग)  कटाक्ष के रूप में 

(घ) कहानी के रूप में 

उत्तर : सीधे तौर पर 

  1. कविता में कौनसी अलंकारिक छवियाँ प्रयोग की गई हैं? 

(क)  रूपक 

(ख) उपमा   

(ग)  उत्प्रेक्षा  

(घ) उपरोक्त सभी 

उत्तर : (घ) उपरोक्त सभी 

  1. कविता का भाव क्या है? 

(क)  आशावादी 

(ख) निराशवादी 

(ग)  क्रांतिकारी 

(घ) उपरोक्त सभी 

उत्तर : (ख) निराशवादी 

  1. इस कविता की कवियित्री कहाँ की रहने वाली हैं? 

(क) झारखंड 

(ख) बिहार  

(ग)  छत्तीसगढ़  

(घ) महारष्ट्र 

उत्तर : झारखंड 

  1. इस कविता के अनुसार प्रकृति विनाश के कारण कौन अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं? 

(क) शहर के लोग 

(ख) कवि 

(ग)  सरकारी अधिकारी   

(घ) आदिवासी 

 उत्तर : आदिवासी 

  1. निर्मला पुतुल का जन्म झारखंड के किस जिले में हुआ था? 

(क) धनबाद में 

(ख) रांची में 

(ग)  जमशेदपुर में     

(घ)  दुमका में 

 उत्तर : दुमका में 

  1. आदिवासी मूल रूप से किस पर निर्भर हैं? 

(क) ग्राम पंचायत पर 

(ख) सरकार पर 

(ग)  समाज पर      

(घ)  प्रकृति पर 

 उत्तर :  (घ)  प्रकृति पर 

  1. निर्मला पुतुल का किस समाज से संबंधित हैं?

(क) जैन समाज से 

(ख) बौद्ध समाज से 

(ग)  गोरखा समाज से 

(घ)  संथाली समाज से 

उत्तर : संथाली समाज से 
आशा करते हैं कि आपको Aao Milkar Bachaye Class 11 Question Answer के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी। स्कूल पाठ्यक्रम से जुड़े इसी प्रकार के अन्य ज्ञानवर्धक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*