RBSE 10th, 12th Result 2024 : जल्द जारी किया जाएगा रिजल्ट, 2023 में 12वीं साइंस में 95 प्रतिशत रहा था रिजल्ट

1 minute read
RBSE 10th-12th Result 2024 2023 me 12th science me 95 pratishat raha tha result

RBSE Class 12th Result 2024 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आर्ट्स रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट की प्रतीक्षा में कई सप्ताह से हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2023 में 12वीं काॅमर्स का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष करीब तीन लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा दी थी। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से अच्छा रहा था। 

स्ट्रीमवाइज बात करें तो काॅमर्स में 98.01 प्रतिशत लड़कियां और 95.85 प्रतिशत प्रतिशत लड़के पास हुए थे। 12वीं साइंस में लड़कियों की सफलता प्रतिशत 97.39 प्रतिशत रहा और लड़कों की सफलता का प्रतिशत 94.72 रहा है। 

RBSE 10th, 12th Result 2024 : 2022 का इतना था पासिंग प्रतिशत

साल 2022 में आट्‌र्स में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे। साइंस में 96.53 प्रतिशत और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

RBSE 10th, 12th Result 2024 : 2021 में इस तरह रहा था रिजल्ट

साल 2021 में कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए थे। सरकार के आदेश और पासिंग फार्मूले के आधार पर 2021 में कॉमर्स का रिजल्ट 99.73 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 99.52 प्रतिशत रहा था। 2021 में 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा था। 

RBSE 10th, 12th Result 2024 : 2020 में इतने स्टूडेंट्स हुए थे सफल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है, लेकिन साल 2020 में कॉमर्स का रिजल्ट देखें तो 94.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा था।

RBSE 10th, 12th Result 2024 : एसएमएस से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने फोन के मैसेज बाॅक्स पर RBSE10 या RBSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 562630 पर भेजें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*