एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ

एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ (Edii Choti Ka Jor Lagana Muhavare Ka Arth) होता है, पूरी ताकत लगाना, पूरी कोशिश करना अथवा जी-जान लगाकर काम करना। जब कोई व्यक्ति किसी काम में खुद को खपा देता है, तो उस इस स्थिति में इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ तथा वाक्यों में इसके प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ (Edii Choti Ka Jor Lagana Muhavare Ka Arth) होता है- पूरी ताकत लगाना, पूरी कोशिश करना अथवा जी-जान लगाकर काम करना। आसान शब्दों में समझें तो यह मुहावरा किसी व्यक्ति के प्रयासों और उसके कठिन परिश्रम को व्यक्त करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

एड़ी चोटी का जोर लगाना पर व्याख्या

इस मुहावरे में “एड़ी चोटी का जोर लगाना” किसी काम में अपनी पूरी ताकत झोंक देना होता है। किसी व्यक्ति के अथक परिश्रम को दर्शाने के लिए “एड़ी चोटी का जोर लगाना” मुहावरे का प्रयोग होता है।

एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • नुपुर ने नए साल में ऑफिस के काम में एड़ी चोटी का जोर लगाने का प्रण लिया।
  • माधव ने कक्षा में प्रथम आने के लिए पढ़ाई में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
  • अर्जुन ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
  • मोहन ने माधवी के प्रेम को पाने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
  • वह अपने सपने को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

संबंधित आर्टिकल

हाथ लगना मुहावरे का अर्थदाँतों पसीना आना मुहावरे का अर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थआपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ
काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थपसीना पसीना होना मुहावरे का अर्थ
घाट घाट का पानी पीना मुहावरे का अर्थमुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ

आशा है कि आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना मुहावरे का अर्थ (Edii Choti Ka Jor Lagana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*