Poshak Ka Paryayvachi Shabd | पोशाक का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए पोशाक शब्द का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Poshak Ka Paryayvachi Shabd

पोशाक का पर्यायवाची शब्द परिधान, चीर और वस्त्र होता है। गर्मी, सर्दी अथवा किसी भी प्रकार की बाह्य हलचल से त्वचा को सुरक्षित प्रदान करने के लिए प्रयोग में आने वाला वस्त्र, पोशाक कहलाता है। इस पोस्ट में आपको पोशाक की परिभाषा और पोशाक के पर्यायवाची शब्दों के बारे में पता चलेगा, जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे। पोशाक का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं-

  • अंबर
  • पट
  • लिबास
  • दुकूल
  • परिधान
  • चीर
  • वसन
  • वस्त्र
  • आच्छादन
  • अंशुक
  • पहरावा आदि।

पोशाक के पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग

पोशाक के पर्यायवाची शब्द का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिया गया है:

  • भारतीय परिधान को विदेशों में भी लोगों द्वारा खुलकर स्वीकार किया जा रहा है।
  • चेहरे पर नकाब जिनके अनेक हैं, मैले फटे पुराने उनके लिबास एक हैं।
  • द्रौपदी के चीर पर उठने वाले हाथों को भीम ने महाभारत युद्ध में उखाड़ फेका।
  • नुपुर ने अपनी पहली तनख़्वाह पर बाजार से खुद के लिए नए वस्त्र खरीदे।
  • शुभम ने नेकी की दीवार पर अपने वसन रख कर, मानवता का परिचय दिया।

प वर्ण से पर्यायवाची शब्द

प वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द निचे दिए गए हैं:

  • पत्थर – पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  • पथ – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  • पंकज – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  • पगड़ी – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
  • परोपकार – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
  • पुत्र – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
  • परतंत्र – पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।
  • पार्वती – गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।
  • पिता – तात, जनक, जनयिता, बाप , पितृ।
  • पर्वत – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
  • पल्लव – किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।
  • पुत्री – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
  • प्रगति – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
  • प्रख्यात – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
  • प्रिया – प्रेयसी ,प्यारी ,वल्लभा , प्रभात।
  • पृथ्वी – भूमि ,अचला, अनंता, रसा, विश्वंभरा, धरा ,धरित्री।
  • पहाड़ – पर्वत, शैल, नग, भूधर, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
  • प्रकाश – प्रदीप, ज्योति, उजियाला, कान्ति, आलोक, दीप्ति, सुषमा, आभा, प्रभा।

संबंधित आर्टिकल

पत्र का पर्यायवाची शब्दअनिल का पर्यायवाची शब्द
आरोही का पर्यायवाची शब्दधरा का पर्यायवाची शब्द
माता का पर्यायवाची शब्दप्यार का पर्यायवाची शब्द
स्त्री का पर्यायवाची शब्दतरु का पर्यायवाची शब्द
औरत का पर्यायवाची शब्दअसरदार का पर्यायवाची शब्द
मानव का पर्यायवाची शब्दब्राह्मण का पर्यायवाची शब्द
दिल का पर्यायवाची शब्ददीपक का पर्यायवाची शब्द
शक्ति का पर्यायवाची शब्दहनुमान का पर्यायवाची शब्द
शाश्वत का पर्यायवाची शब्दकली का पर्यायवाची शब्द
अवनति का पर्यायवाची शब्दईश्वर का पर्यायवाची शब्द 
गौरव का पर्यायवाची शब्दमानव का पर्यायवाची शब्द
भय का पर्यायवाची शब्द प्रथा का पर्यायवाची शब्द 
नियम का पर्यायवाची शब्दआँचल का पर्यायवाची शब्द 

यह भी पढ़ें:

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*