क से पर्यायवाची शब्द क्या हैं जिनके बारे में पूछा जाता है हिंदी की परीक्षाओं में

1 minute read
क से पर्यायवाची शब्द

ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहा जाता है, या फिर हम यह भी कह सकते हैं कि एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके, वह शब्द पर्यायवाची कहलाते हैं। हिंदी की परीक्षाओं के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पर्यायवाची शब्दों के बारे में पूछा जाता है। इसलिए हिंदी के अक्षरों से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में समझना जरूरी है। आज के इस ब्लाॅग में स्टूडेंट्स के लिए क से पर्यायवाची शब्द दिए जा रहे हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें : ओ, औ से पर्यायवाची शब्द

क’ से पर्यायवाची शब्द

‘क ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित है :

  1. कर्ण – सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  2. कनक कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  3. कपोत  कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  4. कपड़ा– अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
  5. कमल जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक,सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  6. कली  कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  7. कपूर– घनसार, हिमवालुका।
  8. कर  हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  9. कर्तव्य कर्म, कृत्य, विधेय।
  10. कान्ति प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  11. कामदेव- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।
  12. किरण अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
  13. किनारा – तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
  14. कुत्ता– सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।
  15. केला  कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा। 
  16. कौआ – काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट,पिशुन।
  17. कंठ  गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन।
  18. बेर  धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  19. कृतज्ञ – ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत ।
  20. किताब – पुस्तक, विद्यासागर, ग्रंथ, पोथी, बही।
  21. कृष्णा –मुरारि, मधुसूदन, गोविंद, दामोदर, वासुदेव, नन्दलाल, यशोदानंदन, माखनचोर, गोपाल, श्याम।

यह भी पढ़ें : ए , ऐ से पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको क से पर्यायवाची शब्द से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों को जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*