Stri Ka Paryayvachi Shabd : ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला।

1 minute read
Stri Ka Paryayvachi Shabd

स्त्री को यदि परिभाषित किया जाए तो कुछ इस प्रकार इसको परिभाषित किया जाएगा कि “प्रकृति और परमात्मा की रची ऐसी संरचना जिससे सारे संसार की उत्पत्ति हुई।” आसान भाषा में कहा जाए तो “स्त्री प्रकृति का वह गुण है जिसके गर्भ से सभ्यताए जन्म लेती हैं।” आज इस पोस्ट के माध्यम से आपको स्त्री को परिभाषित करने वाले पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने को मिलेगा, जो कि निम्नलिखित है-

  • ललना
  • नारी
  • कामिनी
  • रमणी
  • महिला
  • वनिता
  • कांता
  • मानवी
  • तिरिया
  • परिणीता
  • प्राणवल्लभा
  • प्राणेश्वरी
  • गृहिणी
  • वामांगना
  • वामांगिनी
  • अंकशायिनी
  • सहधर्मिणी
  • वल्लभा आदि।

संबंधित आर्टिकल

स्त्री का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्थान दिया जाता है।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार ने कई अहम फैसला लिए हैं।
  • वाटिका में लगे फूलों को कांता एकटक देख रही है।
  • कामिनी के रूप सौंदर्य पर कविता लिखी जा सकती है।
  • रमिणी को देख कर राजा ने प्रसन्नता दिखाई।

स वर्ण से पर्यायवाची शब्द

संध्या- निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।

स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।

स्वर- शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।

सुरभि- सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास ।

सेना- चमू, दल, कटक ।

सहेली- सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।

सूर्य- दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।

सर्प- साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।

समुद्र- पारावार, पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।

सरस्वती- वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।

सुधा- सुरभोग, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक, अमी, देवान्न, देवाहार, आबेहयात, दिव्य पदार्थ, देवभोज्य, अधिकारी अर्ह, पात्र, सुपात्र, निर्जर, मधु, शशिरस, अमृत।

यह भी पढ़ें :

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*