Oxford University History – ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास

1 minute read
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास

Oxford University History in Hindi : हम सभी ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का नाम जरूर सुना हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंग्रेजी की दुनिया का सबसे पुराना और शीर्ष विश्वविद्यालय है। बता दें कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना की कोई स्पष्ट तारीख तो नहीं है, लेकिन माना जाता है कि सन 1096 में यहाँ किसी न किसी रूप में शिक्षण मौजूद था। आज इतने वर्षों बाद भी इस विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यही कारण है कि पूरी दुनियाभर से यहाँ स्टूडेंट्स अपना सुनहरा भविष्य बनाने आते हैं।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्रीइंदिरा गांधी, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री ‘डॉ. मनमोहन सिंह’, विख्यात लेखक ‘अमिताभ घोष’ और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘मंसूर अली खान पटौदी’ भी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नोटेबल एलुमनाई रह चुके हैं। आइए अब जानते हैं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास (Oxford University History in Hindi) और इससे जुड़े रोचक तथ्य।

सन 1096माना जाता है कि सन 1096 में किसी न किसी रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षण मौजूद था।
सन 1167सन 1167 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का तेजी से विकास हुआ।
सन 1190फ्राइज़लैंड के ‘इमो’ (Emo) ऑक्सफोर्ड में प्रवेश लेने वाले पहले ज्ञात विदेशी छात्र बने। 
सन 1214मैजिस्टर स्कॉलरम (धार्मिक स्कूल का प्रमुख) ऑक्सोनी’ को विश्वविद्यालय के ‘चांसलर’ की उपाधि दी गई। 
सन 1249आदिम निवास हॉल की स्थापना हुई।
सन 1249 और 1264 ‘बैलिओल कॉलेज’ और ‘मेर्टन कॉलेज’, ऑक्सफोर्ड के सबसे पुराने कॉलेज बने।
सन 1355एडवर्ड तृतीय ने शिक्षा में अमूल्य योगदान के लिए विश्वविद्यालय को ट्रिब्यूट दिया।
14वीं से 17वीं शताब्दी  धार्मिक और राजनीतिक विवाद हुआ। 
सन 1800जॉन और चार्ल्स वेस्ले  की प्रार्थना सभाओं ने ‘मेथोडिस्ट सोसाइटी’ की नींव रखी।
सन 1860प्रसिद्ध जीवविज्ञानी और मानवविज्ञानी थॉमस हक्सले और ‘बिशप विल्बरफोर्स’ के बीच प्रसिद्ध बहस हुई। 
सन 1920महिलाओं को मिली ग्रेजुएशन करने की मंजूरी। 
20वीं और 21वीं शताब्दी अनुसंधान क्षमताओं का विकास 
2020-2022जीवन रक्षक टीका का निर्माण 

अंग्रेजी की दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय विश्व का सबसे पुराना और ऐतिहासिक संस्थान है, जो लगभग नौ शताब्दियों से अस्तित्व में है। माना जाता हैं कि यहाँ सन 1096 में किसी न किसी रूप में शिक्षण मौजूद था। किंतु सन 1167 से ऑक्सफोर्ड का तेजी से विकास हुआ, जब ‘हेनरी द्वितीय’ (Henry II) का ग्रेट ब्रिटेन के पूर्व लॉर्ड हाई चांसलर ‘थॉमस बेकेट’ (Thomas Becket) के साथ झगड़ा हो गया। जिसके कारण अंग्रेजी छात्रों के ‘पेरिस विश्वविद्यालय’ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

ऑक्सफोर्ड में पहले विदेशी छात्र का प्रवेश

लगभग सन 1190 में फ्राइज़लैंड के ‘इमो’ (Emo) ऑक्सफोर्ड में प्रवेश लेने वाले पहले ज्ञात विदेशी छात्र थे। इसी के साथ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों के साथ शिक्षण की परंपरा शुरू हुई। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सन 1201 तक विश्वविद्यालय का नेतृत्व ‘मैजिस्टर स्कॉलरम (धार्मिक स्कूल का प्रमुख) ऑक्सोनी’ द्वारा किया जाता था, जिन्हें बाद में सन 1214 के आसपास ‘चांसलर’ की उपाधि दी गई।

13वीं शताब्दी में हुई प्रथम कॉलेज की स्थापना 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में 13वीं शताब्दी के दौरान आदिम निवास हॉल की स्थापना हुई। वहीं इसके कुछ समय बाद कॉलेज बनाए गए जो कि एक शिक्षक की देखरेख में मध्ययुगीन हॉल के रूप में शुरू हुए। बता दें कि सन 1249 और 1264 के बीच स्थापित ‘बैलिओल कॉलेज’ और ‘मेर्टन कॉलेज’, ऑक्सफोर्ड के सबसे पुराने कॉलेज हैं। एक शताब्दी से भी कम समय में, ऑक्सफोर्ड ने शिक्षा का केंद्र बिंदु बन गया था।

Oxford University History in Hindi

मेथोडिस्ट सोसाइटी की नींव 

इसके बाद 18वीं आते-आते वैज्ञानिक खोज और धार्मिक पुनरुत्थान का उदय हुआ। साथ ही जॉन और चार्ल्स वेस्ले  की प्रार्थना सभाओं ने ‘मेथोडिस्ट सोसाइटी’ (Methodist Society) की नींव रखी। सन 1860 में ऑक्सफोर्ड के नए विश्वविद्यालय संग्रहालय में प्रसिद्ध जीवविज्ञानी और मानवविज्ञानी थॉमस हक्सले (Thomas Huxley) और ‘बिशप विल्बरफोर्स’ (Bishop Wilberforce) के बीच प्रसिद्ध बहस हुई थी। 

1920 में महिलाओं को मिली ग्रेजुएशन करने की मंजूरी

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सन 1878 से महिलाओं के लिए एकेडेमिक हॉल स्थापित किए गए, जिन्हें सन 1920 से विश्वविद्यालय के पूर्ण सदस्य के रूप में प्रवेश दिया गया। इसके कुछ वर्षों बाद सन 1986 तक, ऑक्सफोर्ड ने सभी पुरुष कॉलेजों में महिलाओं को प्रवेश देने के लिए अपने नियमों में बदलाव किया। फिर सन 2008 से ऑक्सफोर्ड ने सभी कॉलेजों ने पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रवेश दिया।

विज्ञान और मेडिकल साइंस को दिया बढ़ावा 

20वीं और 21वीं सदी की शुरुआत में, ऑक्सफोर्ड ने चिकित्सा सहित नेचुरल और एप्लाइड साइंसेज में प्रमुख नई शोध क्षमताएँ स्थापित की। वहीं कोविड-19 के समय ऑक्सफोर्ड ने वैक्सीन विकसित करने और ट्रीटमेंट के उपाय खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्या आप जानते हैं कि ऑक्‍सफोर्ड ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार फ्रांस में अपनी ब्रांच खोली थी। इससे पहले ऑक्‍सफोर्ड की कोई ब्रांच विदेश में नहीं खोली गई थी। 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास (Oxford University History in Hindi) और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं –

  • टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ऑक्सफोर्ड को 2017 से 2024 तक लगातर दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान मिला है। 
  • ऑक्सफोर्ड में 160 से अधिक देशों से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं।
  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में 26,000 से अधिक छात्र हैं।
  • ऑक्सफोर्ड में अधिकांश स्नातक छात्र यूनाटेड किंगडम के सरकारी स्कूलों से आते हैं।
  • ऑक्सफोर्ड ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में लगभग 15.7 बिलियन पाउंड का योगदान देता है, और 28,000 से अधिक पूर्णकालिक नौकरियां प्रदान करता है।

भारत में ऑक्सफोर्ड के पूर्व छात्र

कुछ भारतीय ऑक्सफोर्ड के पूर्व छात्र जिन्होंने अपना नाम ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इतिहास के पन्नों पर दर्ज करवाया है वे हैं –

नोटेबल एलुमनाईपेशा 
इंदिरा गांधीभारत की पूर्व प्रधानमंत्री
डॉ. मनमोहन सिंहभारत के पूर्व प्रधानमंत्री
मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान
सुजाता वसंत मनोहर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश
अमिताव घोषलेखक
विक्रम सेठ लेखक
कॉर्नेलिया सोराबजीभारत की पहली महिला वकील 

FAQs

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कौन से देश में है?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंगडम में स्थित है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना कब हुई थी?

ऑक्सफोर्ड की स्थापना की कोई स्पष्ट तारीख तो नहीं है, लेकिन सन 1096 में यहाँ किसी न किसी रूप में शिक्षण मौजूद था।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की फीस भारतीय रुपए में कितनी है?

ऑक्सफोर्ड में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए फीस 27,840 यूरो (22.40 लाख रुपये) से लेकर 39,010 यूरो (31.40 लाख रुपये) सालाना तक है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय क्यों प्रसिद्ध है?

ऑक्सफोर्ड दुनिया का सबसे पुराना और ऐतिहासिक संस्थान है, जो अंग्रेजी की दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय माना जाता है।

आशा है कि आपको ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का इतिहास (Oxford University History in Hindi) और उससे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*