नूतन का पर्यायवाची शब्द | Nutan ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए नूतन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Nutan ka Paryayvachi Shabd

नूतन के पर्यायवाची नया,नवीन,ताजा,नव और अभिनव होते हैं। यहां हम नूतन के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,नूतन के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और न वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों,वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

नूतन का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां नूतन के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. नया 
  2. नवीन 
  3. ताज़ा 
  4. अभिनव 
  5. नव 

यह भी पढ़ें :

नूतन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

नूतन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. प्रत्येक नया विचार एक नई उम्मीद को जन्म देता है। 
  2.  कप्तान की बातों से खिलाड़ियों में नवीन ऊर्जा का संचार हो गया। 
  3. मेरे दादाजी को रोज सुबह रेडियो पर ताज़ा खबर सुनना पसंद है। 
  4. पिता की बात सुनकर पुत्र ने अपने शरीर में एक अभिनव शक्ति का संचार अनुभव किया। 
  5. किसी भी देश का नव निर्माण करने की जिम्मेदारी उसके नागरिकों के ऊपर ही होती है। 

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. नरेश – राजा ,नरेंद्र, महाराजा, प्रजापति, नृप, सम्राट, भूपति
2. निंदा  – अपवचन, दुरपवाद, बदनामी, घृणा,भर्त्सना,दुर्वाद, आलोचना, बुराई
3. नाग – सर्प, व्याल, भुजंग, उरग, विषधर
4.  नमक – लवण, लोन,नोन,रामरस, रेह

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*