NTA UGC NET December 2023 : यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, यहां है आवेदन का डायरेक्ट लिंक

1 minute read
NTA UGC NET December 2023
NTA UGC NET December 2023

NTA UGC NET December 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा जारी नोटिफेकशन के तहत यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘सहायक प्रोफेसर’ और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर’ के लिए एक पात्रता परीक्षा है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजनतिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना30 सितंबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023 तक
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन आवेदन पत्र में करेक्शन तिथि30 – 31 अक्टूबर 2023
परीक्षा केंद्र जारी करने तिथिनवंबर 2023 के अंतिम सप्ताह तक 
NTA वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथिदिसंबर 2023 के पहले सप्ताह तक
परीक्षा की तिथियां06 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक
वेबसाइटhttps://ugcnet.nta.ac.in, www.nta.ac.in
परीक्षायूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा

UGC-NET DECEMBER-2023 Only Registered Candidate Login Here

UGC NET December 2023 के लिए कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (UGC NET December 2023) परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

  • उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2023 (शाम 5:00 बजे) तक कर सकते हैं। 
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में करेक्शन विंडो 30 से 31 अक्टूबर, 2023 तक खुली रहेंगी। 
  • नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा UGC NET December 2023 परीक्षा 06 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकते हैं। .

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2. होमपेज पर Only Registered Candidate Login Here लिंक पर क्लिक करें। 
  • चरण 3. अब उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 4. एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित ररख लें।

कैसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान?

  • सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए 1150/-
  • सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल आवेदकों 600/-
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर आवेदकों के लिए 325/-

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको NTA UGC NET December 2023 बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*