UGC NET June 2024: NTA ने जारी किया NET June 2024 का एग्जाम शेड्यूल, यहाँ देखें ऑफिसियल नोटिस

1 minute read
UGC NET June 2024

UGC NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जून सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) 2024 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। एग्जाम शेड्यूल की जांच करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in को विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जेईई एडवांस 2024 की आंसर-की कल, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जानें क्या है एग्जाम शेड्यूल?

गौरतलब है कि इस वर्ष UGC NET June 2024 परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को किया जाएगा। इस एग्जाम को मुख्यतः दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

UGC NET द्वारा पहली शिफ्ट में 42 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा तो वहीं दूसरी शिफ्ट में 41 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। NTA के अनुसार सिटी स्लिप को एग्जाम से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया गया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

ऑफिसियल नोटिस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

UGC NET June 2024: ऐसे करें सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड

UGC NET June 2024 के लिए उम्मीदवार सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं;

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगली विंडो के खुलने पर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • फिर अंत में एग्जाम इंटिमेशन स्लिप जमा करें और डाउनलोड करें।

NTA द्वारा निर्धारित 2024 के परीक्षा पैटर्न में दो पेपर “पेपर 1 और पेपर 2” शामिल होंगे, जिनका कुल समय तीन घंटे होगा। साथ ही दोनों पेपरों में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) होंगे। गौरतलब है कि पेपर 1 में 50 क्वेश्चन और पेपर 2 में 100 क्वेश्चन सहित कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 01 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*