NEST Exam Date 2024: आज से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, 30 जून को होगा एग्जाम

1 minute read
NEST Exam Date 2024

NEST Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 30 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 15 जून से 30 जून तक डाउनलोड किया जा सकेगा। NEST एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अप्रैल से 3 जून तक चली थी। इस एग्जाम का रिजल्ट 10 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। NEST की फुलफॉर्म National Entrance Screening Test होती है।

NEST Exam Date 2024

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
3 अप्रैल से 3 जून 2024NEST एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
12 जून से 14 जून 2024NEST एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन
15 जून से 30 जून 2024NEST 2024 एडमिट कार्ड
30 जून 2024NEST Exam Date 2024
जुलाई 2024NEST 2024 प्रोविज़नल आंसर की
10 जुलाई 2024NEST 2024 रिजल्ट

यह भी पढ़ें: CA Foundation June 2024 Exam Date: 5 जून को जारी हुए एडमिट कार्ड, 20 से 26 जून तक होंगे एग्जाम

NEST 2024 एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NEST 2024 एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • NEST की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nestexam.in/ विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर ‘Download Admit Card’ टैब खोजें और क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकशन नंबर जैसे यूजर ID और पासवर्ड भरें।
  • क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करने के बाद, ‘admit card’ आपको अपनी स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

NEST 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न

NEST 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • एग्जाम मोड: NEST 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT/ऑनलाइन परीक्षा) होगी।
  • क्वेश्चन टाइप: क्वेश्चन मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) और मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) शामिल होंगे।
  • एग्जाम ड्यूरेशन: आवेदकों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
  • टोटल मार्क्स: क्वेश्चन कुल 200 मार्क्स के होंगे।
  • सेक्शन: एग्जाम में कुल चार सेक्शन होंगे जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स शामिल होंगे।
सेक्शंससब्जेक्ट्समार्किंग
1बायोलॉजी50
2फिजिक्स50
3केमिस्ट्री50
4मैथ्स50
टोटल 200 मार्क्स 

यह भी पढ़ें: BTEUP Exam Date 2024: 22 जून से 14 जुलाई तक चलेंगे एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीद है कि NEST Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*