NEST Admit Card 2024 : नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड 15 जून को होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

1 minute read
NEST Admit Card 2024 (1)

NEST Admit Card 2024 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च 15 जून 2024 को नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2024 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने NEST 2024 परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वह परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे जिन्होंने अपना NEST 2024 का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 

NEST 2024 की परीक्षा 30 जून 2024 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, एग्जाम शेड्यूल और एग्जाम सेंटर जैसी जरुरी जानकारी शामिल होंगी। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना छात्रों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 01 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

ऐसे करें NEST एडमिट कार्ड डाउनलोड 

NEST एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स यहाँ बताए गए हैं : 

  • सबसे पहले NEST की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं। 
  • फिर NEST एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें। 
  • एप्लिकेशन आईडी और अन्य जरुरी डिटेल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। 
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। 
  • फिर भविष्य के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके संभाल कर रख लें। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (1 June) : स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

NEST 2024 एडमिट कार्ड डिटेल्स 

NEST 2024 एडमिट कार्ड की डिटेल्स यहाँ बताई गई है : 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम 
  • एग्जाम सेंटर की जानकारी 
  • एग्जाम शेड्यूल
  • उम्मीदवारों के लिए निर्देश

NEST एग्जाम देने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2022, 2023 और 2024 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा या किसी समकक्ष परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही एससी/एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यकता 55% है।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*