TN 12th Result 2024 : तमिलनाडु क्लास 12th रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

1 minute read
TN 12th Result 2024

TN 12th Result 2024 : तमिलनाडु (TN) क्लास 12th के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। डायरेक्टरेट ऑफ़ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE) तमिलनाडु ने आज, 6 मई को HSE (+2) या क्लास 12वीं के रिजल्ट को घोषित किए है। स्टूडेंट्स अब TN 12th Result 2024  tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर देख सकते हैं। टीएन 12वीं परिणाम 2024 सीधा लिंक रिजल्ट dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर भी उपलब्ध हो सकते हैं। 

इस साल TN 12वीं या HSE एग्जाम 1 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की गई थी। जोकि सुबह 10.15 बजे शुरू हुए और दोपहर 1.15 बजे समाप्त हुए। अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 10 मिनट और जानकारी के सत्यापन के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। लगभग 8 लाख उम्मीदवार तमिलनाडु एचएसई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कितना रहा इस बार का पास प्रतिशत 

इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 94.56% है। लड़कियों ने 96.44% अंक हासिल किए, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.37% रहा।

TN 12th Result 2024 Download Here

TN  12वीं क्लास का रिजल्ट कैसे चेक करें

टीएन 12वीं+2 रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

  • रिजल्ट पोर्टल tnresults.nic.in पर जाएं। 
  • एचएसई या क्लास 12वीं रिजल्ट पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब स्टूडेंस के सामने रिजल्ट होगा, उसे चेक करें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Gender Wise Pass Percentage 

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 92.37%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 96.44%
  • ट्रांसजेंडर: 100%

स्ट्रीम के अनुसार पास प्रतिशत

  • साइंस स्ट्रीम: 96.35%
  • कॉमर्स स्ट्रीम: 92.46%
  • कला: 85.67%
  • व्यावसायिक: 85.85%

जिलेवार टॉप पास प्रतिशत

  • तिरुपुर: 97.45%
  • शिवगंगा, इरोड: 97.42%
  • अरियालूर: 97.25%

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को TN 12th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*