जानिए भारत के टॉप मैनेजमेंट स्कूल IIM अहमदाबाद में एडमिशन के लिए चाहिए कितना CAT स्कोर, MBA के लिए कितने है फीस 

1 minute read
janiye bharat ke top management school iim ahamedabad mein admission ke liye chahiye kitana cat score

NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार IIM अहमदाबाद देश का नंबर 1 बिजनेस  स्कूल है। MBA करने का इच्छुक हर छात्र यहाँ एडमिशन लेना चाहता है। IIM में एडमिशन लेने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है। IIM से MBA करने के बाद विश्व की टॉप कम्पनीज़ में बड़े पैकेज पर जॉब की गारंटी मानी जाती है। जानिए IIM अहमदाबद में एडमिशन लेने के लिए कितना CAT स्कोर चाहिए होता है और कितनी होती है यहाँ से MBA करने की फीस।

26 नवम्बर को आयोजित की जाएगी CAT की परीक्षा 

सत्र 2024 – 26 के लिए CAT का एग्जाम 26 नवम्बर 2023 को आयोजित किया जाएगा। IIM में इस सत्र के लिए भी एडमिशन क्राइटेरिया पिछले वर्ष के सामान ही होगा। IIM अहमदाबाद में एडमिशन CAT स्कोर, एनालिटिकल राइटिंग टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। इस साल भी ओवरऑल CAT कटऑफ में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 

IIM में एडमिशन के लिए ज़रूरी कटऑफ 

यहाँ IIM में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक कटऑफ़ के बारे में बताया जा रहा है-

कैटेगरी कटऑफ पर्सेंटाइल 
जनरल 80 
ओबीसी 75 
एससी 70 
दिव्यांग 70 
एसटी 60 

IIM अहमदाबाद में MBA की फीस 

भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट IIM अहमदाबाद में MBA की दो साल की कुल फीस करीब INR 30 लाख है। इसमें INR 2400 एप्लिकेशन फीस और INR 18.19 लाख ट्यूशन फीस के रूप में देने होते हैं। स्टूडेंट्स चाहे तो पूरी फीस एक साथ देने के बजाए किश्तों में भी फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त IIM नीड बेस्ड स्कॉलरशिप भी प्रदान करता है। इसके लिए स्टूडेंट की सालाना पारिवारिक आय INR 15 लाख से कम होनी चाहिए। 

IIM अहमदाबाद के बारे में 

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद भारत का प्रमुख मैनेजमेंट स्कूल है। भारत सरकार, गुजरात सरकार और औद्योगिक क्षेत्रों के सक्रिय सहयोग से एक स्वायत्त निकाय के रूप में 1961 में इसकी स्थापना हुई। चार दशकों में यह भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थान से एक उल्लेखनीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट स्कूल के रूप में विकसित हुआ है।

संस्थान ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ प्रारंभिक सहयोग किया था। इस सहयोग ने संस्थान के शिक्षा के दृष्टिकोण को काफी प्रभावित किया। धीरे-धीरे, यह पूर्वी और पश्चिमी मूल्यों के सर्वोत्तम संगम के रूप में उभरा।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*