NEET UG Exam 2023: NTA ने किया एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से डायरेक्ट करें डाउनलोड

1 minute read
NEET UG exam 2023 NTA ne kiya exam city Intimation slip release candidates neet.nta.nic.in se direct kare download

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम कंडक्ट कराने जा रही है। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

NEET UG एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करना आवश्यक होगा। सभी कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर (अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) व निहित निर्देशों का पालन करके अपना एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना है कि अभी NEET UG का एडमिट कार्ड रिलीज नहीं किया गया है। अभी केवल शहरों के अलॉटमेंट के लिए अग्रिम सूचना दी जा रही है जहां सभी कैंडिडेट्स का एग्जाम सेंटर्स स्थित होगा। NEET UG 2023 कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। 

यदि किसी कैंडिडेट को NEET UG 2023 एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर ईमेल कर संपर्क कर सकता है। 

NEET UG 2023 Exam

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा।

NEET UG 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। यहां NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1 : NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 : वेबसाइट के होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 : अब अपना NEET एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड और सुरक्षा पिन फिल करें। इसके बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 : सबमिट का बटन दबाते ही आपका NEET UG 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसको डाउनलोड करें और भविष्य के रिफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रख लें।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*