CUET PG 2023: एग्ज़ाम सिटी स्लिप हुई जारी, cuet.nta.nic.in डायरेक्ट लिंक

1 minute read
cuet pg city intimation slip released

NTA – नेशन  टेस्टिंग एजेंसी द्वारा CUET PG कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी पीजी CUET PG एग्ज़ाम का फॉर्म भरा है,  वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर एग्ज़ाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्ज़ाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड डालकर लॉगिन करना होगा। 

एडमिट कार्ड से अलग है एग्ज़ाम सिटी स्लिप

NTA द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है  कि यह CUET PG 2023 एडमिट कार्ड नहीं है। एग्ज़ाम सिटी स्लिप सिर्फ़ कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए शहर की सूचना है जहाँ कैंडिडेट का एग्ज़ाम सेंटर होगा। CUET PG 2023 एडमिट कार्ड जारी होने में अभी समय है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन कैंडिडेट्स की परीक्षाएं अन्य तिथियों पर निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जल्द ही जारी की जाएगी। फिलहाल NTA द्वारा  5, 6,7 और 8 जून 2023 को होने वाले एंट्रेंस एग्जाम की इंटीमेशन स्लिप जारी की है। 


अन्य एग्जाम से जुड़ी अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*