NEET MDS 2023 : आज होगा एडमिट कार्ड रिलीज़, जानियें कैसे करें डाउनलोड

1 minute read
NEET MDS 2023 ka aaj hoga admit card release janiye kaise karen download

NEET MDS 2023 की परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज दिनाँक 22 फरवरी 2023 को The National Board of Examinations in Medical Sciences द्वारा NEET MDS 2023 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड्स रिलीज़ किये जायेंगे। जिन्हें कैंडिडेट्स डाउनलोड करने के बाद अपनी परीक्षा से जुडी जानकारी जैसे कि कैंडिडेट का एनरोलमेंट नंबर, परीक्षा का समय, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का केंद्र तथा परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन्स को भी प्राप्त कर सकते हैं।

NEET MDS 2023 परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ से डाउनलोड कर सकते है जिसकी परीक्षा 1 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।

NEET MDS 2023: अब तक क्या हुआ और आगे क्या होगा?

NEET MDS 2023 से जुड़ी अब तक की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:

  1. 9 जनवरी 2023 से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने शुरू हुए जो कि 30 जनवरी 2023 तक भरे गए।
  2. करेक्शन के लिए 2 फरवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक विंडो खुली रही।
  3. फोटो, सिग्नेचर, थंब इम्प्रेशन आदि से जुड़ी जानकारी को एडिट करने के लिए 10 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक विंडो खुली रही।
  4. आज दिनांक 22 फरवरी 2023 को एडमिट कार्ड रिलीज़ किया जायेगा।
  5. 1 मार्च 2023 को परीक्षा और संभवतः 31 मार्च 2023 तक परीक्षा के परिणाम घोषित हो जायेंगे।

NEET MDS 2023 Admit Card 

NEET MDS 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें : 

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद Examination पर क्लिक करें।
  3. फिर NEET MDS 2023 पर क्लिक करें और वहां जाकर लॉग इन पर क्लिक करें।
  4. अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और वहां दिए गए कैप्शन को लिख कर लॉग इन पर क्लिक करें।
  5. लॉग इन होने आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन होगा जहाँ से आप इसको डाउनलोड कर पाएंगे।

इसी तरह के और एग्जाम अपडेट्स के हमारे साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*