MPSC Exam Date 2024: 24 मई तक करें रजिस्ट्रेशन, 6 जुलाई को होगा एग्जाम

1 minute read
MPSC Exam Date 2024

MPSC Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 24 मई रात 11:50 तक किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 मई को शुरू हुई थी। वहीं रिजल्ट को लेकर अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। MPSC की फुलफॉर्म महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन होती है।

MPSC Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
MPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया9 मई (दोपहर 2 बजे) से 24 मई 2024 (रात 11:50 तक)
SBI में चालान द्वारा एग्जाम फीस का भुगतान करने के लिए चालान की कॉपी26 मई 2024 (रात 11:50 तक)
MPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2024 एडमिट कार्डएग्जाम से एक सप्ताह पहले
MPSC Exam Date 2024 (प्रीलिम्स)6 जुलाई 2024
MPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2024 रिजल्टसूचित किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (18 May) : स्कूल असेंबली के लिए 18 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

MPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

MPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप-1. MPSC राजयसवा की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in विजिट करें।
  • स्टेप-2. होमपेज खुलने पर ‘New Registration’ टैब पर क्लिक करें और डिटेल्स भरें।
  • स्टेप-3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ आगे बढ़ें।
  • स्टेप-4. अब ‘Profile Creation’ आवश्यक जानकारी के साथ पूरा करें।
  • स्टेप-5. इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और साइन अपलोड करें।
  • स्टेप-6. एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए अब दोबारा लॉगिन करें।
  • स्टेप-7. फॉर्म जमा करने और ‘My Account.’ की ओर आगे बढ़ें।
  • स्टेप-8. अब एप्लिकेशन फीस भरें।
  • स्टेप-9. पेमेंट करने के बाद एप्लिकेशन जमा करें।
  • स्टेप-10. अब इस एप्लिकेशन का प्रिंटआउट निकाल लें।

MPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस

MPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस इस प्रकार है:

केटेगरीफीस (INR)
जनरल394/-
ESM44/-
आरक्षित294/-
पेमेंट मोडऑनलाइन

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (17 May) : स्कूल असेंबली के लिए 17 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

MPSC प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न

MPSC प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

  • एग्जाम में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के माध्यम से क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • प्रीलिम्स में 2 पेपर होते हैं जो 2-2 घंटे के होते हैं।
  • हर पेपर 200 मार्क्स का होता है।
  • हर गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग है।
  • प्रीलिम्स एग्जाम 2 भाषाओँ में होगा – इंग्लिश और मराठी

उम्मीद है कि MPSC Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*