MP Board Exams 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होंगे बोर्ड एग्ज़ाम्स 

1 minute read
MP Board class 10 Exam Date

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड MP Board class 10 Exam Date (MPBSE) ने वर्ष 2024 के लिए 10वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं दिनांक 5.2.2024 से शुरू होंगी और 28.2.2024 तक चलेंगी। यहाँ मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं बोर्ड एग्जाम 2024 का टाइम टेबल ((MP Board 10th time table 2024) दिया जा रहा है। स्टूडेंट्स यहाँ से एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड एग्ज़ाम्स 2024 के लिए टाइम टेबल देख सकते हैं।  

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल 

यहाँ एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 MP Board class 10 Exam Date के लिए बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल दिया जा रहा है : 

तारीख विषय 
5.2.2024 (सोमवार)हिंदी 
7.2.2024 (बुधवार)उर्दू 
9.2.2024 (शुक्रवार)संस्कृत 
13.2.2024 (मंगलवार) गणित 
15.2.2024 (गुरुवार)मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधीमूक बाधिर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर  
19.2.2024 (सोमवार)अंग्रेजी (English)
22.2.2024 (गुरुवार)विज्ञान
26.2.2024 (सोमवार)सामजिक विज्ञान 
28.2.2024 (बुधवार)नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सारे विषय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI)
एग्जाम टाइमिंग सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक 

एमपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2024 कक्षा 10 MP Board class 10 Exam Date प्रैक्टिकल के लिए (MP Board Exam Date 2024 Class 10 for Practicals) के लिए जारी टाइम टेबल 

इवेंट तारीख 
नियमित छात्रों के लिए 5-20 मार्च, 2024 
प्राइवेट छात्रों के लिए 5-28 फरवरी, 2024 

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए जारी अहम निर्देश

यहाँ एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी निर्देश दिए जा रहे हैं : 

  • सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.00 बजे तक उपस्थित होना होगा। परीक्षा शुरू हो जाने के 15 मिनट बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • निर्धारित समय के 15 मिनट बाद आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।  
  • सभी परीक्षार्थियों को 8.00 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8.45 के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • मंडल आवश्यकता होने पर परीक्षा की तिथि या समय में कभी भी बिना कोई पूर्व सूचना दिए परिवर्तन कर सकता है। लेकिन इस बारे में विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा संचार माध्यमों से सूचित किया जाएगा। 
  • परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका 5 मिनट पूर्व (8.55) पर प्रदान कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें : Bihar Board 10th Exam Form 2024 Online Update STM : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, बिहार बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं परीक्षा फॉर्म

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए निर्देश 

यहाँ एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 MP Board class 10 Exam Date के लिए बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं 

  • सबसे  पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in. पर जाएं।  
  • होमपेज पर जाकर टाइमटेबल टैब पर क्लिक करने के बाद एमपी बोर्ड क्लास 10 टाइमटेबल के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड एग्जाम 2024 का टाइम टेबल डाउनलोड कर लें।  
  • विद्यार्थी चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं। 

आशा है कि आपको MP Board class 10 Exam Date के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*