Morarji Desai Wife: मोरारजी देसाई भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और देश के चौथे प्रधानमंत्री (सन् 1977 से 79) थे। इसके अलावा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केंद्रीय वित्त मंत्री और उप-प्रधानमंत्री का अहम पद भी संभाला था। बताना चाहेंगे मोरारजी देसाई और उनके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। इसलिए इस ब्लॉग में मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी (Morarji Desai Ki Patni Ka Naam) की जानकारी दी गई है।
मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी?
भारत के चौथे प्रधानमंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था। वर्ष 1911 में मोरारजी देसाई की शादी हो गई थी, उनकी पत्नी का नाम गुजराबेन था और उनके पांच बच्चे थे।
यह भी पढ़ें – भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जीवन परिचय
कौन थे मोरारजी देसाई?
मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था। मोराजी देसाई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ‘सेंट बुसर हाई स्कूल’ से प्राप्त की थी। इसके बाद तत्कालीन बंबई प्रांत के ‘विल्सन सिविल सेवा’ से वर्ष 1918 में स्नातक की डिग्री हासिल करने बाद उन्होंने 12 वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
वर्ष 1967 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में मोरारजी देसाई उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री के रूप में शामिल हुए लेकिन वैचारिक अनबन होने के कारण उन्होंने वर्ष 1969 में भारत के उप-प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
मोरारजी देसाई का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान होने के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा साथ ही वह गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे और इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से संसद में जनता पार्टी के नेता के रूप में चुना गया एवं 24 मार्च 1977 को उन्होंने भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसके बाद 10 अप्रैल 1995 को 99 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
FAQs
मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के बुलसर जिले के भदेली गाँव में हुआ था।
24 मार्च 1977 को मोरारजी देसाई ने भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
मोरारजी देसाई की पत्नी का नाम श्रीमती गुजराबेन था।
10 अप्रैल 1995 को 99 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
मोरारजी देसाई “जनता पार्टी” (Janata Party) से थे।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में मोरारजी देसाई की पत्नी कौन थी (Morarji Desai Wife, Morarji Desai Ki Patni Ka Naam) की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।